Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: दुबई चमक-दमक, ऊंची इमारतें और शानदार ज़िंदगी का शहर। लेकिन इस चमक के पीछे एक और दुनिया है, लाखों मेहनतकश लोगों की दुनिया, जो सपने पूरे करने के लिए हर तकलीफ झेलते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं Viren, जिन्होंने Instagram पर अपने छोटे से किराये के कमरे का वीडियो शेयर किया और देखते ही देखते यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर छा गया।

    वीडियो में क्या था जो सबका दिल पिघल गया?

    Viren, जो ‘virenvlogsdubai’ नाम से इंस्टाटग्राम पर सक्रिय हैं, ने अपने कमरे का पूरा टूर दिखाया। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कहा, “तो आज मैं दिखाने वाला हूं दुबई में मेरा एक छोटा सा कमरा, जहां मैं पिछले एक साल से रहता हूं।” कमरे में AC, एक चार्जिंग पॉइंट, कपड़े, बैग और एक छोटी स्टोरेज जगह बस इतना ही सामान था। उन्होंने यह भी बताया, कि उनका लैपटॉप सेटअप, लाइटिंग और कैमरा बैग सब इसी तंग जगह में फिट है। कमरा इतना छोटा था, कि वो उसमें सीधे खड़े तक नहीं हो सकते थे।

    ₹25,000 महीना और रसोई-बाथरूम भी साझा-

    जब लोगों ने कमेंट में किराये के बारे में पूछा, तो Viren ने बताया, कि वो इस कमरे के लिए हर महीने 1000 दिरहम यानी करीब ₹25,000 चुकाते हैं। कमरा दुबई के BurJuman इलाके में है। रसोई और बाथरूम कमरे के बाहर हैं और दूसरों के साथ साझा करने पड़ते हैं। इतनी तंगी में रहते हुए भी Viren के चेहरे पर जो मुस्कान थी, उसी ने लोगों का दिल जीत लिया।

    लोगों ने क्या कहा तारीफ भी, आंसू भी-

    वीडियो देखते ही हज़ारों लोगों ने अपनी भावनाएं शेयर कीं। एक यूज़र ने लिखा, “मैं तुम्हारे धैर्य की तारीफ करता हूं, तुम जल्द यहां से निकलोगे।” किसी ने कहा, “भाई, हमें तुम्हारा बड़ा दिल दिखा।” एक और यूज़र ने लिखा, कि वीडियो देखकर उन्हें घुटन महसूस हुई। लेकिन सबसे दिल को छूने वाली बात एक यूज़र ने लिखी, “जिस खुशी से तुमने यह वीडियो बनाया, उससे साफ है कि तुम इस जगह को सकारात्मक ऊर्जा से भर रहे हो। ऐसे इंसान को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।”

    ये भी पढ़ें- Viral Video: नाचते हुए Humanoid Robot ने जड़ा बच्चे को थप्पड़, देखें वीडियो

    दुबई पहले आज़माता है, फिर इनाम देता है-

    एक और यूज़र ने अपना अनुभव बांटा और लिखा, “भाई, मैंने भी ऐसे ही शुरुआत की थी। अब villa में रहता हूं। हिम्मत मत हारो दुबई पहले परखता है, फिर इनाम देता है।” Viren की यह कहानी उन लाखों भारतीयों की कहानी है, जो विदेश में छोटी-छोटी तकलीफें झेलते हुए अपने परिवार के सपने पूरे करने में लगे हैं। एक छोटे से कमरे में रहकर भी अगर मुस्कुराया जा सके, तो यही असली जीत है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: जयपुर के गुलाबी हाथी की मौत से Viral Photoshoot पर सवाल, लोगों ने कहा क्रूरता..

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।