Viral Video: दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में एक जोड़े के साथ जो हुआ, वो सुनकर आपको भी गुस्सा आएगा। पितमपुरा मेट्रो स्टेशन के पास स्थित तुबाता रेस्टोरेंट में भारतीय कपड़े पहनने की वजह से एक कपल को अंदर जाने से रोक दिया गया। यह घटना 3 अगस्त की है, लेकिन अब यह पूरे देश में बहस का विषय बन गई है।
क्या हुआ था उस दिन-
वायरल वीडियो में दिख रहा है, कि महिला ने चूड़ीदार-कुर्ता पहना हुआ था और उसके साथ आए व्यक्ति ने टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई थी। दोनों का कहना है, कि रेस्टोरेंट के गेट पर ही उन्हें रोक दिया गया। महिला ने गुस्से में कहा, कि यह हमारी ड्रेस थी, लेकिन उन्होंने हमें रोका। दूसरे लोग जो कम कपड़े पहनकर आए थे, उन्हें अंदर जाने दिया। मैनेजर ने बदतमीजी की और भारतीय संस्कृति का अपमान किया।
वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने कहा, कि क्या भारतीय कपड़े पहनना हमारी संस्कृति के खिलाफ है? क्या उनके कपड़े गलत हैं? अगर ये रेस्टोरेंट हमारी संस्कृति के खिलाफ हैं, तो इन्हें तुरंत बंद कर देना चाहिए। यह वीडियो एक्स यूजर रोज़ी ने पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, कि देखिए दिल्ली के पितमपुरा में तुबाता रेस्टोरेंट में क्या हो रहा है। एक जोड़े को सिर्फ इसलिए अंदर जाने से रोका गया, क्योंकि उन्होंने भारतीय कपड़े पहने थे।
भारतीय परिधान पहने जोड़े को दिल्ली के रेस्टोरेंट ने प्रवेश करने से मना कर दिया। pic.twitter.com/zExBfI0aJJ
— Mukesh Mathur (@mukesh1275) August 8, 2025
लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया-
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की राय आई। कुछ लोगों को लगा, कि यह भारतीय संस्कृति के साथ भेदभाव है। वहीं कुछ लोगों ने कहा, कि यह सिर्फ ड्रेस कोड की बात है। एक यूजर ने लिखा, कि हमें हर बात का मुद्दा बनाना बंद करना चाहिए। यह एक प्राइवेट रेस्टोरेंट है और उनका हक है, कि वे तय करें कि कौन अंदर आएगा और क्या पहनकर आएगा। यह सरकारी संपत्ति तो है नहीं।
दूसरे यूजर ने कहा, कि अगर यह विदेश में होता तो हम इसे नस्लभेद कहते। यहां यह सिर्फ ड्रेस कोड पॉलिसी है। खुद से नफरत सबसे बुरा फैशन ट्रेंड है। कुछ लोगों ने अपने निजी अनुभव भी साझा किए। एक व्यक्ति ने कहा, कि बेंगलुरु के एक पब में मुझे इसलिए अंदर नहीं जाने दिया गया, क्योंकि मैंने फॉर्मल कपड़े नहीं पहने थे। इससे लड़ने का कोई फायदा नहीं। पहले से ड्रेस कोड पता कर लेना चाहिए।
विरोधी आवाजें भी उठीं-
वहीं कुछ लोगों को यह बात बुरी लगी। एक यूजर ने लिखा, कि हम अपने ही देश में परदेसी बन गए हैं। यह बहुत दुखद है, कि भारत में भारतीय कपड़ों को लेकर भेदभाव हो रहा है। कई लोगों ने कहा, कि यह सिर्फ ड्रेस कोड की बात नहीं है, बल्कि मानसिकता की समस्या है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए, शर्म नहीं करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर यह मामला इतना बड़ा हुआ, कि हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय रखी। कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट का बॉयकॉट करने की बात कही, तो कुछ ने इसे सामान्य बिजनेस प्रैक्टिस बताया।
ये भी पढ़ें- Viral Video: युवक ने खोली पेट्रोल पंप टायर शॉप घोटाले की पोल, वीडियो में बताई पूरी सच्चाई
सरकार ने लिया संज्ञान-
जब यह मामला वायरल हुआ, तो दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने इस पर कार्रवाई की। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, कि पितमपुरा मेट्रो स्टेशन के पास एक रेस्टोरेंट में एक जोड़े को अंदर जाने से रोकने का वीडियो सामने आया है। वीडियो के अनुसार, महिला के भारतीय कपड़े पहनने की वजह से उसे रोका गया था। मंत्री ने बताया, कि रेस्टोरेंट की कथित तौर पर पॉलिसी थी, कि भारतीय कपड़े पहनने वाले लोगों को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए, मुझे इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी और नगर निगम के अधिकारी ने रेस्टोरेंट के मालिक से बात की। अब रेस्टोरेंट के मालिक ने पुष्टि की है, कि अब ऐसी कोई पॉलिसी नहीं होगी।
ये भी पढ़ें- Viral Video: हाथी के जन्म पर हाथियों के झुंड ने किया सेलिब्रेट, वीडियो छू रहा लोगों का दिल