Renault Duster Iconic Edition: कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो बस याद रह जाते हैं। रेनॉ डस्टर उन्हीं में से एक है। कभी भारत की सड़कों पर इसका दबदबा था, मज़बूत बॉडी, धांसू परफॉर्मेंस और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेधड़क दौड़ने की काबिलियत और अब 2026 में डस्टर एक नए और और भी शानदार अवतार के साथ वापस आ गई है। रेनॉ डस्टर 2026 आइकॉनिक लॉन्च एडिशन की शुरुआती कीमत 18.69 लाख रुपये है और इसके साथ आए हैं, वो सारे फीचर्स जो आज के ज़माने का खरीदार चाहता है।
Renault Duster Iconic Edition इंजन और परफॉर्मेंस-
नई डस्टर में 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 163 पीएस की पावर और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स यानी डीसीटी के साथ जोड़ा गया है, जो गियर बदलने का काम तेज़ और इज़ी तरीके से करता है। इंजन की पावर करीब 2,000 आरपीएम से ही मिलने लगती है यानी शहर की ट्रैफिक में भी ड्राइविंग आसान रहती है। माइलेज की बात करें, तो कंपनी का दावा है 18.45 किमी प्रति लीटर जो इस सेगमेंट में अच्छा है।
मुख्य स्पेसिफिकेशन एक नज़र में-
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| इंजन | 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल |
| पावर | 163 पीएस |
| टॉर्क | 280 न्यूटन मीटर |
| गियरबॉक्स | 6-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक |
| माइलेज | 18.45 किमी प्रति लीटर |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 212 मिमी |
| बूट स्पेस | 518 लीटर |
| अलॉय व्हील्स | 18 इंच |
| शुरुआती कीमत | 18.69 लाख रुपये |
Renault Duster Iconic Edition भारतीय सड़कों के लिए बना-
डस्टर की सबसे बड़ी पहचान हमेशा से उसकी ऑफ-रोड क्षमता रही है। 212 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे स्पीड ब्रेकर, गड्ढे और हल्के ऑफ-रोड रास्तों पर बड़े आराम से चलाता है। 18 इंच के अलॉय व्हील्स इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं और सड़क पर स्थिरता भी देते हैं।
Renault Duster Iconic Edition फीचर्स से भरपूर केबिन-
अंदर से नई डस्टर पूरी तरह बदल गई है। 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है जिसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले मिलता है। डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, यह सब मिलकर केबिन को एक प्रीमियम अनुभव देते हैं।
ये भी पढ़ें- Bajaj Pulser 180 vs TVS Apache RTR 180 कौन है बेहतर? यहां है हर फीचर का कंपेरेज़न
ADAS से लैस है नई डस्टर-
सेफ्टी में भी रेनॉ ने कोई कसर नहीं छोड़ी। 6 एयरबैग, ABS, EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम तो हैं ही, साथ में ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी दिया गया है। इसमें एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग और इमर्जेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं। 360 डिग्री कैमरा पार्किंग को आसान बनाता है।
ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki की इस कार पर मिल रहा ₹2 लाख तक का बंपर डिस्काउंट


