Lucky Plant: हम में से बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें अपने घरों में पेड़ पौधे लगाने का शौक होता है। फिर चाहे वह इनडोर प्लांट्स हो या फिर आउटडोर। इन सब में से मनी प्लांट एक ऐसा सामान्य पौधा है, जो हर किसी के घर में आसानी से देखने को मिल सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट को बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है, बल्कि आय के साधन में भी बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र के मुताबिक एक और ऐसा पौधा होता है, जिसे मां लक्ष्मी का सबसे प्रिय माना जाता है और इसे घर में लगाना बेहद लाभकारी माना गया है। वह पौधा कौन सा है और उसे लगने से क्या लाभ हो सकते हैं आईए जानते हैं-
धन आकर्षित करने की क्षमता ज्यादा-
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का खास महत्व बताया गया। लेकिन इस पौधे को मैंने प्लांट से भी ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस पौधे में धन आकर्षित करने की क्षमता ज्यादा होती है। इस पौधे को घर में लगाने से आय के स्त्रोत बढ़ जाते हैं और आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। इसके साथ ही कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।
मां लक्ष्मी को बेहद ही प्रिय-
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यह पौधा मां लक्ष्मी को बेहद ही प्रिय होता है। इस पौधे को क्रासुला प्लांट या जेड प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में क्रासुला का पौधा होता है, वहां धन की देवी लक्ष्मी का स्थाई निवास होता है। उस घर के सदस्य से देवी लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं।
कर्ज से छुटकारा-
जिस घर में क्रासुला का पौधा होता है, वहां के लोगों को कभी भी धन की कमी नहीं होती। इस पौधे को घर में लगाने से कर्ज से छुटकारा मिलना शुरू हो जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस पौधे में ध्यान आकर्षित करने की कमाल की क्षमता होती है। यही कारण है कि इस पौधे को धन का पौधा भी कहा जाता है।
ये भी पढ़ें- Shamy Phool के ये उपाय करेंगे बेरोज़गारी दूर, आज ही अपनाएं
बेहद लाभकारी-
अगर आप भी क्रासुला का पौधा घर के एंट्रेंस गेट के दाएं तरफ लगाते हैं, तो यह आपके लिए बेहद लाभकारी है। जो व्यक्ति अपने ऑफिस में क्रासुला का पौधा लगाता हैश, उस व्यक्ति को समय समय पर वेतन में वृद्धि के साथ तरक्की भी मिलती है।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर कब होगा भद्राकाल, जानें यहां



