Hyundai Creta EV
    Photo Source - X

    Hyundai Creta EV: आज Hyundai Motors ने भारत में अपनी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को पेश कर दिया है, जिसे देश में 17 जनवरी को भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में लॉन्च किया जाएगा। हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं, जो क्रमशः 51.4kwh और 42kwh है। हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक रेंज 51.4kwh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ एक बार फुल चार्ज करने पर 473km और 42kwh बैटरी पैक वाले ऑप्शन के लिए एक बार फुल चार्ज करने पर 390km होने का दावा करती है। Hyundai Creta EV को डीसी फास्ट चार्जर से सिर्फ 58 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। 11kw कनेक्टेड वॉल बॉक्स एक एसी होम चार्जेर से सिर्फ 4 घंटे में 10-100% तक इसे चार्ज किया जा सकता है।

    Hyundai Creta EV एक्सटीरियर-

    इसके इंजन वेरिएंट की तरह ही Hyundai Creta EV दिखती है, इसके आगे और पीछे का हिस्सा लगभग एक जैसा है, जो कार निर्माता की इलेक्ट्रिक कारों के लिए वैश्विक पिक्सल डिजाइन पर आधारित है। इसमें इंटीग्रेटेड चार्जिंग पोर्ट के साथ पिक्सलेटेड ग्राफिक, फ्रंट ग्रील और पिक्सलेटेड ग्राफिक लोअर बंपर है। इसी तरह रियर में पिक्सलेटेड ग्राफिक बंपर है। Hyundai Creta EV में फ्लो को मैनेज करने और डायनामिक परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हुए, कार के कॉम्पोनेंट्स को ठंडा करने में मदद करने के लिए एक्टिव एयर फ्लैप्स है।

    लो रेलिंग रेजिस्टेंस टायर-

    इसमें लो रेलिंग रेजिस्टेंस टायर के साथ नए 17 इंच एलॉय व्हील भी दिए गए हैं। वहीं Hyundai Creta EV में व्हीकल टू लोड तकनीक है, जो यूजर्स को गाड़ी के अंदर और बाहर दोनों जगह भारी उपकरणों को पावर देने की अनुमति देता है। आई पेडल तकनीक के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक पेडल से चलाया जा सकता है। जिससे चालक सिर्फ एक्सीलरेट पेडल का इस्तेमाल करके धीरे, तेज़ या पूरी तरह से रोक भी सकते हैं। Hyundai Creta EV के चार वेरिएंट है। स्मार्ट, प्रीमियम, एक्सीलेंस और एग्जीक्यूटिव है। इसमें 8 मोनोटोन और दो ड्युअल टोन कलर ऑप्शन है। इसे ब्लैक रूफ के साथ ओसियन ब्लू मैटेलिक पेश कलर में पेश किया गया है।

    ये भी पढ़ें- Mahindra ने नए लोगो के साथ लॉन्च की अपनी नई XEV9e और BE 6s, जबरदस्त फीचर्स के साथ जानें कीमत

    चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर-

    Hyundai पूरे भारत में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी का प्लान आने वाले अगले 7 सालों में करीब 600 फास्टपब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने का है। Hyundai ऐप के साथ यूजर्स को देश भर में 10,000 से ज्यादा ईवी चार्जिंग प्वाइंट्स तक पहुंचने में मदद मिलेगी। Hyundai Creta अब डीजल, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन के साथ उपलब्ध है। यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUV है। जिसकी अब तक 11 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी है। मारुति सुजुकी विटारा, टाटा कर्व, महिंद्रा b6 एमजी, टोयोटा अर्बन क्रूजर जैसी कारों से Hyundai Creta EV का मुकाबला होने वाला है।

    ये भी पढ़ें- Toyota Innova Hycross पर बेस्ड इस Maruti MPV पर मिल रहा है ज़बरदस्त डिस्काउंट, 2.65 लाख रुपए का..