Meaning of Dreams
    Photo Source - Meta AI

    Meaning of Dreams: बहुत बार ऐसा होता है, कि हमें अपने सपने में मरे हुए लोग दिखाई देते हैं। किसी को अपने मरे हुए पिता सपने में दर्शन देते हैं, तो किसी को अपनी मृत माता के दर्शन होते हैं। शायद आपने भी सपने में मृत परिजनों को ज़रुर देखा होगा। लेकिन सुबह उठने के बाद आप उस सपने को नज़रअंदाज कर देते हैं। क्या आपके मन में कभी सवाल आया है, कि आपको ऐसा सपना क्यों दिखाई दिया। इस सपने का मतलब क्या हो सकता है। अगर आपको अपने सपने में मरे हुए परिजन दिखाई देतो है, तो इससे हमें ज़रुरी संकेत भी मिलते हैं। जिसके बारे में हमारे पुराणों में बताया गया है। आज हम आपको महत्वपूर्ण संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण संकेत (Meaning of Dreams)-

    कई बार कुछ लोग मृत व्यक्ति को सपने में देखते हैं, वह इन सपनों को किसी की याद में आया हुआ, सामान्य सपना समझकर इसे इग्नोर कर देते हैं। लेकिन यह सपने सामान्य नहीं होते, इन सपनों का हमारे जीवन में एक रहस्यमई अर्थ होता है। स्कंद पुराण में इन रहस्यमई सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। स्कंद पुराण के मुताबिक, यह सपना मनुष्य के आने वाले भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देते हैं। सपने में हमारे मित्र कौन सी अवस्था में आते हैं, यह हमारे मित्र की आत्मा की स्थिति को दर्शाता है। वर्तमान में उनकी आत्मा कहां पर है और उनकी हालत कैसी है या उनकी आत्मा आज भी भटक रही।

    मृत व्यक्ति सपने में आपके सिरहाने में खड़ा-

    स्कंद पुराण में बताया गया है, कि अगर आपके जीवन पर कोई संकट आने वाला है, तो यह भी हमें हमारे पितरों से सपनों के माध्यम से पता चलता है। तो चलिए बिना देरी किए जान लेते स्कंद पुराण सपनों में मृत व्यक्ति के दर्शन होने से क्या संकेत मिलते हैं। स्कंद पुराण के मुताबिक, अगर कोई मृत व्यक्ति सपने में आपके सिरहाने में खड़ा हुआ दिखाई देता है, तो यह शुभ संकेत है। मृत व्यक्ति हमें संकेत देते हैं, कि आपके आने वाले समय में आपको कुछ मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में आपके पूर्वज आपके साथ हैं। आप पर आने वाली मुसीबतें कुछ समय बाद स्वयं चल जाएंगी।

    ये भी पढ़ें- Diwali पर क्यों की जाती है मां लक्ष्मी की पूजा? जबकि इसे माना जाता है श्री राम के अयोध्या लौटने का प्रतीक

    नए जीवन की शुरुआत-

    अगर किसी परिजन की किसी लंबी बीमारी से या एक्सीडेंट से मौत हो चुकी है, तो इसका मतलब होता है, कि वह अपने मोक्ष को प्राप्त कर चुका है और एक नए जीवन की शुरुआत कर चुका है। वह मृत व्यक्ति यह चाहता है, कि आप भी उन्हें भूलकर अपने जीवन में आगे बढ़ जाएं। अगर कोई सपने में आप पर गुस्सा कर रहा है या फिर किसी वस्तु की मांग कर रहा है, तो इसका मतलब होता है, कि उस मृत्यु व्यक्ति की इस संसार में कोई इच्छा अधूरी रह गई और वही इच्छा आपको पूरी करनी है। अगर उस मृत व्यक्ति की वह इच्छा पूरी नहीं होती, तो इसका दुष्परिणाम आप पर और आपके परिवार पर पड़ता है। स्कंद पुराण के अनुसार अगर मृत परिजनों की इच्छा को पूरा नहीं किया जाता है, तो पितृ दोष से संपूर्ण काल का सर्वनाश हो सकता है।

    ये भी पढ़ें- Lucky Moles: शरीर के इन हिस्सों पर मौजूद तिल होते हैं भाग्यशाली, देते हैं सफलता का संकेत