भाषा बदलें

    Lychee
    Photo Source - Pixabay

    Lychee: मीठी खरीदना चाहते हैं लीची, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

    Last Updated: 22 अप्रैल 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Lychee: गर्मियों का सीजन आ चुका है, गर्मियों में ऐसे बहुत से फल होते हैं, जिन्हें खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होते हैं। आज हम आपको स्ट्रॉबेरी जैसे दिखने वाली लीची के बारे में बताएंगे। यह फल विटामिन सी, कॉपर, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे आप अपनी मर्ज़ी से जूस या आइसक्रीम के रूप में भी खा सकते हैं। ऐसे में अगर आप इसे खाने के लिए खरीदना चाहते हैं, तो पहले आपको ये पके हैं या नहीं इसकी पहचान करना ज़रुरी है। बहुत बार ऐसा होता है कि हम देख कर लाल और पकी हुई लीची खरीदते हैं। लेकिन यह खट्टी निकल जाती है या फिर कच्ची, जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है। आईए इसके बारे में जानते हैं-

    रंग की सही से पहचान-

    सबसे पहले तो यह बात आप ध्यान हीं रखते होंगे, लेकिन फिर भी बता देते हैं कि आपको यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि हरे रंग की लीची कभी नहीं करनी चाहिए। हमेशा पिंकीश़ या फिर लाल रंग की ही होनी चाहिए। लेकिन आजकल लीची के बिजनेस के लिए लोग उस पर रंग का भी इस्तेमाल करते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप इसकी पहचान सावधानी से करें।

    लीची पकी है या नहीं-

    इसके साथ ही जब भी आप लीची को खरीदे तो आप इसे जरा दबा कर जरूर देखें, अगर लीची पकी होगी तो यह अंदर की तरफ आसानी से दबने लग जाएगी, वहीं अगर यह लीची अगर ज्यादा दब रही है तो यह खराब भी हो सकती है। पकी हुई लीची को पहचानने में इसकी खुशबू आपकी काफी मदद करती है। क्योंकि पकी हुई लीची में खूशबू आती है। लेकिन अगर यह पकी नहीं होती तो इसमें खूशबू नहीं आएगी।

    ये भी पढ़ें- Fruits for Weight loss: ये फल जल्दी वज़न कम करने में करेंगे आपकी मदद

    पकी लीची का साइज़-

    इन बातों को ध्यान में रखकर आप पकी लीची खरीद सकते हैं। इसके साथ मीठी लीची का मजा ले सकते हैं, इसके साथ ही कच्ची लीची पेड़ से टूटने के बाद पकती नहीं है। इसे लोग बेचने के लिए गैस से पकाते हैे। इसलिए हमेशा पकी हुई लीची भी खरीदें। अगर आप लीची खरीदें तो इसके साइज़ का भी ध्यान रखें। ज्यादातर बड़ी साइज़ की लीची पकी होती है।

    लीची गर्मियों में आपकी सेहत के लिए काफी अच्छी हो सकती है, लेकिन अगर यह पुरी तरह से पकी नहीं है तो यह आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इसे ध्यान से खरीदना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Cold Water: गर्मियों में ठंडा पानी पीने से हो सकती हैं ये बड़ी परेशानीयां