भाषा बदलें

    Navratri Day 2
    Photo Source - Google

    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में ये चीज़ें घर में लाने से सुख-समृद्धि से..

    Last Updated: 30 मार्च 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 9 अप्रैल से होने वाला है। लेकिन इस साल की चैत्र नवरात्रि और भी ज्यादा खास है। इसके पीछे का कारण खरमास है। यह चैत्र नवरात्रि खरमास के दौरान शुरू होने वाली है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यह बताया जाता है कि चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ चीजों को घर लाना काफी शुभ है। इन चीजों को घर में लाने से सुख समृद्धि का वास होता है। इन चीजों को घर में लाने से सुख समृद्धि आती है, तो आप भी नवरात्रि के शुभ अवसर पर इन चीजों को अपने घर में लाकर शांति का माहौल बना सकते हैं। आई इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

    Photo Source - Google

    मिट्टी का मटका और शंख-

    ऐसा कहा जाता है कि मिट्टी के मटके को धन का प्रतीक कहा गया है और चैत्र नवरात्रि के दौरान ऐसे में मटका घर में लाना बहुत ही शुभ हो सकता है। घर में चैत्र नवरात्रि में मटका लाने से धन का आगमन होता है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो जाती है। चैत्र नवरात्रि में घर में शंख लाना काफी शुभ और सिद्धकारी माना गया है। मां दुर्गा को इन नौ दिनों में घर में शंख लाने से घर में सकारात्मक का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर चली जाती है।

    Photo Source - Google

    चांदी का सामान और तुलसी-

    घर में चैत्र नवरात्रि के दौरान चांदी लाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान घर में चांदी लाने से न सिर्फ चंद्रमा की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है, बल्कि बीमारी पैदा करने वाले दोष भी नष्ट हो जाते हैं। तुलसी के पौधे को लक्ष्मी माता का प्रतीक माना गया है। इसके अलावा घर में तुलसी रखने से गृह वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं। इससे बुरी नजर नहीं लगती। ऐसे में चैत्र नवरात्रि के दौरान घर में तुलसी का पौधा लाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- Kalash Sthapna: कलश स्थापना के बाद भूल से भी ना करें ये गलती, नहीं तो..

    Photo Source - Google

    चैत्र नवरात्रि-

    आज हम हमने आपको जो जानकारी दी है, उसमें आखिर चैत्र नवरात्रि के दौरान कौन सी चीज घर में लाना शुभ होता है और उससे मिलने वाला लाभ क्या होता है, आज हमने जाना है। चैत्र नवरात्रि को हिंदू धर्म में काफी शुभ माना गया है। हर साल नवरात्रि का त्योहार 4 बार आता है, जिसमें से दो नवरात्रि गुप्त मानी जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि का त्यौहार 9 अप्रैल से शुरु होता है। साथ ही इस बार माता रानी घोड़े पर सवार होकर आने वाली हैं।

    ये भी पढ़ें- Sankashti Chaturthi March 2024: भालचंद्र चतपर्थी की तिथि, शुभ मुहुर्त और पूजा विधी, जानें यहां