Viral Video: नोएडा के मशहूर DLF Mall of India में स्थित Le Marche स्टोर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला पर दुकान से सामान चुराने का आरोप लगा। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। X पर शेयर की गई तीन हिस्सों की वीडियो सीरीज़ में मॉल स्टाफ महिला को स्टोर से बाहर ले जाते दिख रहा है। बताया जा रहा है, कि महिला आराम से शॉपिंग कर रही थी, तभी स्टोर कर्मचारियों को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं।
महिला सिक्योरिटी स्टाफ ने रोका-
फुटेज के मुताबिक, संदेह होने पर महिला को रोका गया और फीमेल सिक्योरिटी स्टाफ उसे स्टोर से बाहर लेकर गया। इसी दौरान एक पुरुष भी महिला के पास आता नज़र आया। वीडियो बनाने वाला शख्स लगातार बोलते हुए सुनाई दे रहा है। उसने कहा, “ये देखो, कैसे आते हैं, पैसेवाले लोग और चोरी करते हैं, 1000, 500 की चीज़ें।” इसके बाद उसने पूछा, कि “दूसरा भाई कहां है?” जब महिला और पुरुष स्टोर से बाहर निकल रहे थे, तब वीडियो बनाने वाले ने सवाल किया, कि क्या ये लोग पहले भी यहां से चोरी करके भागे थे।
कर्मचारी का दावा पहले भी हो चुकी हैं चोरियां-
इस सवाल का जवाब हाथ में तेल की बोतल और घी का जार पकड़े एक कर्मचारी ने दिया। उसका दावा था कि महिला पहले भी कई बार स्टोर से सामान चुरा चुकी है। कर्मचारी के मुताबिक, “और भी बहुत कुछ है, 4000 का घी है,” और उसने आरोप लगाया कि महिला इससे पहले चार बार चोरी कर चुकी है। जब उससे पूछा गया कि महिला पकड़ में कैसे आई, तो उसने बताया, “कैमरे में देखा।” कर्मचारी का यह भी कहना था कि महिला 15 अगस्त से लगातार स्टोर आ रही थी और बार-बार सामान चुरा रही थी।
ये भी पढ़ें- CBI ने किया दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तारी, थाने में घुसकर..
चेहरा छुपाती नज़र आई महिला-
वीडियो में एक और बात ध्यान खींचती है। जब महिला को स्टोर से बाहर ले जाया जा रहा था, तब वह अपने फोन से चेहरा ढकती दिखी और किसी से कॉल पर बात कर रही थी। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ यूज़र्स स्टोर की सतर्कता की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है, कि किसी का वीडियो बनाकर इस तरह सार्वजनिक करना सही नहीं है, जब तक आरोप साबित न हो जाएं।
ये भी पढ़ें- अंजार में नाबालिग बेटी से पिता ने किया बार-बार दुष्कर्म, मां की मौजूदगी में..



