Instagram Viral Trend: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ऐसा ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जो सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि दिल को छू जाने वाला भी है। Instagram पर “Meet Your Younger Self” नाम का यह ट्रेंड लोगों को अपने बचपन और आज के समय को एक ही फ्रेम में जोड़ने का मौका दे रहा है। खास बात यह है, कि इसमें AI टूल्स की मदद से ऐसी इमोशनल तस्वीरें बनाई जा रही हैं, जिनमें इंसान अपने छोटे वाले वर्जन से जैसे आमने-सामने मिल रहा हो।
कैसे काम कर रहा है यह ट्रेंड?
इस ट्रेंड में यूज़र्स ChatGPT जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल कर अपने बचपन की फोटो और वर्तमान फोटो को मिलाकर एक सिनेमैटिक और अल्ट्रा-रिअरिस्टिक इमेज तैयार कर रहे हैं। ये तस्वीरें इतनी असली लगती हैं कि देखने वाला भी कुछ पल के लिए भावुक हो जाता है। इसमें अलग-अलग तरह के प्रोम्प्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे हर तस्वीर एक अलग कहानी बयां करती है।
एक यूज़र ने दिखाया रास्ता-
इस ट्रेंड को और भी आसान बना दिया है एक Instagram यूज़र Anju Baby Rose ने। उन्होंने न सिर्फ अपनी इमोशनल AI फोटो शेयर की, बल्कि वो एग्ज़ेक्ट प्रोम्प्ट भी बताया, जिससे उन्होंने यह तस्वीर बनाई। इसके बाद तो जैसे लोगों को एक रेडी-टू-मेड फॉर्मूला मिल गया और हजारों यूज़र्स इसी तरीके से अपनी तस्वीरें बनाने लगे।
अलग-अलग prompts, अलग एहसास-
कुछ लोग स्टूडियो-स्टाइल पोट्रेट बना रहे हैं, जिसमें उनका बचपन वाला रूप एक तरफ बैठा होता है और आज का रूप उसे मुस्कुराकर देख रहा होता है। वहीं कुछ यूज़र्स पार्क या सनसेट बैग्राउंड में अपने छोटे वाले वर्जन के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं, जो एक वॉर्म और नॉस्टेलजिक फिलिंग देता है।
एक और इंस्टाग्राम वेरिएशन मिरर कॉन्सेप्ट है, जिसमें इंसान अपने सामने खड़ा होता है, लेकिन आईने में उसे उसका बचपन दिखाई देता है। यह कॉन्सेप्ट लोगों को सबसे ज्यादा इमोशनल कर रहा है, क्योंकि इसमें टाइम का गहरा सिम्बोलिज़्म छिपा है।
क्यों लोगों को पसंद आ रहा है यह ट्रेंड?
इस ट्रेंड की सबसे बड़ी खासियत इसकी इमोशनल डेप्थ है। यह सिर्फ एक फोटो नहीं बल्कि एक एहसास है, अपने अतीत से जुड़ने का, अपने सफर को समझने का और यह देखने का कि हम कितना बदल चुके हैं। आज की फास्ट लाइफ में जब लोग अपने बचपन को मिस करते हैं, तब यह ट्रेंड उन्हें एक वर्चुअल मुलाकात का मौका देता है।
कई यूज़र्स ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा कि अगर सच में ऐसा हो पाता, तो वे अपने छोटे वाले खुद से क्या कहते। यही चीज इस ट्रेंड को और भी रिलेटेबल और वायरल बना रही है।
ये भी पढ़ें- OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च, दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन
डिजिटल दौर में भावनाओं की नई भाषा-
यह ट्रेंड दिखाता है, कि AI सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं बल्कि इमोशन को एक्सप्रेस करने का भी एक पावरफुल माध्यम बन चुका है। जहां पहले पुरानी तस्वीरों को देखकर ही यादें ताजा होती थीं, वहीं अब लोग अपनी कहानी को एक नए और क्रिएटिव तरीके से जी पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- अब सिर्फ ट्रांसलेट नहीं, बोलना भी सिखाएगा Google Translate, 20 साल पूरे होने पर नया फीचर लॉन्च



