Kia Sonet X-Line
    Photo Source - Google

    Kia Sonet X-Line: कॉम्पैक्ट SUV बाज़ार में Kia Sonet एक जाना-पहचाना नाम है। लेकिन Sonet X-Line उन लोगों के लिए है, जो भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं। 13.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में यह वेरिएंट स्टाइल, टेक्नोलॉजी और सुरक्षा का एक बढ़ियां पैकेज है। अगर आप एक ऐसी गाड़ी ढूंढ रहे हैं जो शहर की भीड़ में भी आंखें खींचे और हाइवे पर भी आरामदेह हो, तो Sonet X-Line आपके लिए बनी है।

    इंजन दो विकल्प, दोनों ऑटोमैटिक-

    Sonet X-Line में दो इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला है 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है, शहर की ड्राइविंग के लिए एकदम सही, मुलायम और तेज़। दूसरा विकल्प है 1.5 लीटर डीजल इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ बेहतर माइलेज और हाइवे पर आरामदेह सफर के लिए। दोनों इंजन रोज़ाना के इस्तेमाल के लिए ट्यून किए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन एक नज़र में-

    विशेषताविवरण
    कीमत13.69 लाख (एक्स-शोरूम)
    इंजन विकल्प1.0L टर्बो पेट्रोल / 1.5L डीजल
    गियरबॉक्स7-स्पीड DCT / 6-स्पीड AT
    डिस्प्लेदोहरी 10.25 इंच स्क्रीन
    साउंड सिस्टमबोस 7-स्पीकर
    सुरक्षा6 एयरबैग + ADAS Level 1
    कैमरा360 डिग्री
    विशेष रंगमैट ग्रेफाइट

    X-Line को खास बनाता है इसका लुक-

    Sonet X-Line की सबसे बड़ी पहचान है, इसका एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट रंग जो इसे बाकी Sonet वेरिएंट से बिल्कुल अलग बनाता है। 16 इंच के क्रिस्टल-कट अलॉय व्हील्स, ग्लॉसी ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट और खास स्किड प्लेट डिज़ाइन इसे एक बोल्ड और प्रीमियम लुक देते हैं।

    केबिन सेज ग्रीन और ऑरेंज का अनोखा मेल-

    अंदर से Sonet X-Line और भी प्रभावित करती है। सेज ग्रीन अपहोल्स्ट्री और ऑरेंज स्टिचिंग का कॉम्बिनेशन केबिन को प्रीमियम और स्पोर्टी दोनों बनाता है। दोहरी 10.25 इंच स्क्रीन, बोस 7-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और इलेक्ट्रिक सनरूफ हर सफर को आरामदेह बनाते हैं।

    ये भी पढ़ें- Kia Sonet और Seltos समेत कई कारों पर मिल रहा ₹2.15 लाख तक का भारी डिस्काउंट

    टेक्नोलॉजी और सुरक्षा-

    360 डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर और ड्राइव मोड्स यह सब मिलकर Sonet X-Line को एक स्मार्ट गाड़ी बनाते हैं। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग के साथ ADAS Level 1 है, जिसमें फॉरवर्ड कोलिज़न वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें- Royal Enfield ने Classic 500 किया अपडेट, कीमत 88,000 रुपए, लेकिन ये वो नहीं जो आप सोच रहे हैं

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।