Akshaya Tritiya 2026
    Symbolic Photo Source - Google

    Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में खास माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। मान्यता है, कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला फल देता है। खासतौर पर सोना खरीदना इस दिन समृद्धि, सुख और धन में वृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

    इस दिन भगवान गणेश, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और लोग अपने घरों में सुख-शांति और धन की कामना करते हैं। यही वजह है, कि इस दिन ज्वेलरी शॉप्स पर भीड़ देखने को मिलती है और हर कोई अपने बजट के अनुसार, सोना खरीदने की कोशिश करता है।

    जानिए 2026 के शुभ मुहूर्त-

    अगर आप भी अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सही मुहूर्त का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे से खरीदारी का शुभ समय शुरू हो जाएगा, जो 20 अप्रैल की सुबह 5:51 बजे तक रहेगा। सुबह का मुहूर्त 10:49 AM से 12:20 PM तक रहेगा, वहीं दोपहर का शुभ समय 1:58 PM से 3:35 PM तक है। शाम के समय 6:49 PM से 10:57 PM तक खरीदारी करना भी शुभ माना गया है। इसके अलावा देर रात और अगले दिन सुबह के समय भी कुछ विशेष मुहूर्त दिए गए हैं, जिनमें खरीदारी की जा सकती है।

    खरीदारी से पहले ये बात जरूर समझ लें

    हालांकि सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश करना नुकसानदायक भी हो सकता है। कई लोग प्राइस-लॉक स्कीम्स या भारी डिस्काउंट्स के चक्कर में फंस जाते हैं, जबकि असल में उन्हें मेकिंग चार्जेज, जीएसटी और डिजाइन कॉस्ट भी चुकानी पड़ती है।

    इसलिए जरूरी है, कि आप हमेशा BIS-हॉलमार्क्ड ज्वेलरी ही खरीदें, ताकि उसकी प्योरिटी और रीसेल वैल्यू बनी रहे। साथ ही कैंसलेशन पॉलिसी और हिडन चार्जेज को भी ध्यान से समझना चाहिए।

    निवेश के नजरिए से क्या है सही ऑप्शन-

    आज के समय में निवेशकों का झुकाव ट्रेडिशनल ज्वेलरी से हटकर डिजिटल ऑप्शन की ओर बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है, कि डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ ज्यादा ट्रांसपेरेंट, सिक्योर और कॉस्ट-इफेक्टिव होते हैं। अगर आपका मकसद सिर्फ इन्वेस्टमेंट है, तो फिजिकल ज्वेलरी के बजाय इन मॉडर्न ऑप्शन को चुनना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इससे आपको बेहतर रिटर्न और फ्लेक्सिबिलिटी भी मिलती है।

    ये भी पढ़ें- इन 2 राशियों का शुरू हुआ रिवॉर्ड फेज, अप्रैल खत्म होते-होते बदल जाएगी किस्मत

    सही जानकारी के साथ लें फैसला-

    अक्षय तृतीया का दिन जरूर शुभ है, लेकिन सही जानकारी के साथ लिया गया फैसला ही आपको असली फायदा दिला सकता है। चाहे आप परंपरा निभाने के लिए सोना खरीदें या इन्वेस्टमेंट के लिए, हर कदम सोच-समझकर उठाएं। इस बार अक्षय तृतीया पर सिर्फ शुभ मुहूर्त ही नहीं, बल्कि स्मार्ट डिसीजन भी आपकी समृद्धि को अक्षय बना सकता है।

    ये भी पढ़ें- Vaishakh Amavasya 2026: इस एक दिन से बदल सकती है किस्मत, जानिए सही तिथि और खास उपाय

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।