Royal Enfield Classic 500
    Photo Source - Google

    Royal Enfield Classic 500: Royal Enfield की आइकॉनिक बाइक Classic 500 एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार यह वापसी वैसी नहीं है, जैसी फैंस उम्मीद कर रहे थे। कंपनी ने इसे फुल-साइज बाइक के रूप में नहीं, बल्कि 1:3 स्केल मॉडल के तौर पर पेश किया है। यानी यह एक मिनी रेप्लिका है, जिसकी कीमत करीब 88,000 रुपये रखी गई है। BS6 नॉर्म्स के बाद बंद हो चुकी इस बाइक की यह ‘वापसी’ असल में nostalgia और कलेक्शन के शौकीनों के लिए है, न कि रोजमर्रा की सवारी के लिए।

    नए रंगों के साथ बढ़ा आकर्षण-

    इस मिनी Classic 500 को और खास बनाने के लिए Royal Enfield ने इसमें नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं। Medallion Bronze और Orange Ember जैसे नए शेड्स के साथ-साथ Maroon Chrome, Teal Green, Retro White, Gun Grey, Black Mirage और Battle Green जैसे पुराने रंग भी इसमें उपलब्ध हैं। इससे कलेक्टर्स को ज्यादा विकल्प मिलते हैं और मॉडल की appeal बढ़ जाती है। बुकिंग 5,000 रुपये की टोकन राशि के साथ 19 अप्रैल तक खुली है।

    असली बाइक जैसा लुक और फील-

    यह 1:3 स्केल मॉडल सिर्फ एक खिलौना नहीं है, बल्कि एक detailed replica है। इसमें wire-spoke wheels, spring suspension, brake system और miniature engine जैसे कई ऐसे एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे असली बाइक जैसा बनाते हैं। कुछ हिस्से मूव भी करते हैं, जिससे इसका mechanical feel और authentic हो जाता है। कुल मिलाकर, इसे इस तरह डिजाइन किया गया है, कि यह शोपीस के रूप में भी उतना ही शानदार लगे जितना असली Classic 500 सड़क पर दिखती थी।

    कीमत और टारगेट खरीदार-

    88,000 रुपये की कीमत इसे एक प्रीमियम कलैक्टिबल बनाती है। यह आम ग्राहकों के लिए नहीं, बल्कि खास तौर पर Royal Enfield के शौकीनों, कलेक्टर्स और उन लोगों के लिए है जिनके पास कभी Classic 500 रही हो। दिलचस्प बात यह है, कि इस कीमत में भारत में एक एंट्री-लेवल टू-व्हीलर खरीदा जा सकता है, जिससे साफ है, कि यह मॉडल यूटिलिटी से ज्यादा पैशन का हिस्सा है।

    क्या असली Classic 500 की होगी वापसी?

    BS6 उत्सर्जन नियम लागू होने के बाद Classic 500 को बंद कर दिया गया था, क्योंकि उसके इंजन को अपडेट करना आसान नहीं था। फिलहाल कंपनी ने इस बाइक के नए वर्जन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसका मतलब साफ है, कि अभी के लिए Classic 500 सिर्फ इस मिनी मॉडल के रूप में ही मौजूद रहेगी।

    ये भी पढ़ें- Renault Duster Iconic Edition: जानिए ₹18.69 लाख में क्या ये SUV है पैसा वसूल या सिर्फ हाइप?

    फैंस के लिए क्या मायने रखती है यह खबर?

    Royal Enfield Classic 500 कई लोगों के लिए सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि एक इमोशन थी। ऐसे में यह मिनी वर्जन उस legacy को जिंदा रखने की कोशिश है। हालांकि यह सड़क पर दौड़ती हुई Classic 500 की कमी को पूरा नहीं कर सकता, लेकिन यह जरूर उन यादों को फिर से ताजा कर देता है।

    ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki की इस कार पर मिल रहा ₹2 लाख तक का बंपर डिस्काउंट

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।