Infinix Note 60 Pro
    Photo Source - Google

    Infinix Note 60 Pro: स्मार्टफोन की दुनिया में एक नया और दिलचस्प चेहरा आ गया है। Infinix ने भारत में अपना नया फोन Note 60 Pro लॉन्च कर दिया है, जो अपने पीछे के पैनल पर लगे एक्टिव मैट्रिक्स एलईडी डिस्प्ले की वजह से सबसे पहले ध्यान खींचता है। यह डिस्प्ले नोटिफिकेशन और दूसरी जानकारियां दिखाता है यानी फोन का पिछला हिस्सा भी अब बेकार नहीं रहेगा। इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है।

    कीमत और उपलब्धता-

    Infinix Note 60 Pro दो वेरिएंट में आता है। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 31,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 34,999 रुपये का है। एसबीआई, आईसीआईसीआई, यस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीएफसी बैंक के कार्ड पर 3,000 रुपये की तत्काल छूट भी मिलेगी। साथ ही 12 महीने की बिना ब्याज की किस्त सुविधा भी उपलब्ध है। यह फोन डीप ओशन ब्लू, मोका ब्राउन और सोलर ऑरेंज तीन रंगों में आएगा।

    अमेज़न पर खरीदें और पाएं बेहतरीन डील यहां क्लिक करें- Infinix Note 60 Pro और Amazon पर यह फोन सिर्फ 27,999 रुपये में मिलेगा, जो 4,000 रुपये सस्ता है, तो देर किस बात की, अभी ऑर्डर करें और पैसे बचाएं। बस एक क्लिक में डायरेक्ट एमेजॉन पर।

    डिस्प्ले और परफॉर्मेंस दमदार और तेज़-

    फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i सुरक्षा के साथ आता है। इसे क्वालकॉम के 4nm स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट से ताकत मिलती है जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.7GHz है। LPDDR5 रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ यह फोन रोज़मर्रा के काम से लेकर गेमिंग तक सब कुछ आसानी से संभाल सकता है। फोन में IP64 रेटिंग भी है यानी धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा मिलती है।

    कैमरा हर पल को करें कैद-

    कैमरे की बात करें, तो पीछे 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी करता है।

    ये भी पढ़ें- iPhone 16 हुआ ₹15,500 सस्ता! इस प्लेटफॉर्म पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

    बैटरी एक बार चार्ज करो, दिन भर चलाओ-

    6,500mAh की बड़ी बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन बेहद जल्दी चार्ज हो जाता है। इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी है। 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, NFC और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधाएं इस फोन को और भी खास बनाती हैं। साइड में हार्ट रेट सेंसर भी लगा है, जो सेहत पर नज़र रखने में मदद करता है।

    डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए कुछ लिंक एफिलिएट लिंक हैं। इनके ज़रिए खरीदारी करने पर हमें एक छोटा सा कमीशन मिल सकता है, जिससे हमारी वेबसाइट को चलाने में मदद होती है। इससे आपकी खरीद की कीमत पर कोई फर्क नहीं पड़ता। हम हमेशा अपने पाठकों को सही और निष्पक्ष जानकारी देने की कोशिश करते हैं।

    ये भी पढ़ें- AI chatbots चुपचाप चुरा रहे हैं आपका डेटा, ChatGPT, Gemini और Copilot में आज ही बंद करें ये सेटिंग

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।