Keep House Cool in Summer: गर्मी आ गई है और इस बार तापमान के साथ-साथ बिजली के बिल भी आसमान छूने को तैयार हैं। AC चलाना आसान है लेकिन महंगा भी है और पर्यावरण के लिए नुकसानदेह भी। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि हमारे पुराने घरों की बनावट में ही गर्मी से बचने के तरीके छुपे हुए थे? आज हम बात करेंगे उन 8 आसान और प्राकृतिक तरीकों की, जो आपके घर को बिना AC के भी ठंडा रख सकते हैं।
हवा को रास्ता दें-
सबसे पुराना और सबसे असरदार तरीका है क्रॉस वेंटिलेशन यानी घर के दोनों तरफ की खिड़कियां खोलना ताकि हवा आर-पार गुज़रे। सुबह जल्दी और शाम को जब बाहर का तापमान कम हो तभी खिड़कियां खोलें। दिन की तेज़ गर्मी में बंद रखें। छत के पंखे को खुली खिड़की के साथ चलाएं, यह कॉम्बिनेशन AC से कम नहीं।
सही पर्दे लगाएं-
शीशे वाली खिड़कियां घर में गर्मी का सबसे बड़ा ज़रिया हैं। सफेद या हल्के रंग के सूती या लिनन के पर्दे रोशनी छानते हैं, पर हवा को आने देते हैं। बांस की चिक या पारंपरिक खस की टट्टी धूप को शीशे तक पहुंचने से पहले ही रोक देती है। दोपहर के वक्त दक्षिण और पश्चिम की खिड़कियां ज़रूर ढक लें।
फर्श से मिलेगी ठंडक-
संगमरमर, ग्रेनाइट और कोटा पत्थर जैसी प्राकृतिक फर्श सामग्रियां स्वाभाविक रूप से ठंडी रहती हैं। गर्मियों में wall-to-wall कार्पेट से बचें क्योंकि यह गर्मी रोकता है। अगर दरी या कालीन बिछाना हो, तो हल्के सूती या जूट के विकल्प चुनें जिन्हें रात को हटाया जा सके।
पौधे लगाएं-
इनडोर पौधे ट्रांसपिरेशन की प्रक्रिया से नमी छोड़ते हैं जो कमरे को प्राकृतिक रूप से ठंडा करती है। Areca palm, Snake plant, Aloe vera, Peace lily और Money plant ये सब घर को ठंडा रखने में मददगार हैं। इन्हें उन कमरों में रखें जो ज़्यादा गर्म होते हैं।
पानी का चालाक इस्तेमाल-
पंखे के सामने बर्फ या ठंडे पानी का कटोरा रखना सबसे आसान घरेलू इवेपोरेटिड कूलर है। मिट्टी के घड़े में पानी भरकर खिड़की के पास रखें, जैसे-जैसे पानी रिसता है ठंडक फैलती है। गीला सूती पर्दा खिड़की पर लगाएं, हवा उसमें से गुज़रकर ठंडी हो जाती है। यह तरीका सदियों पुराना है और आज भी उतना ही कारगर है।
छत और छज्जे को ठंडा करें-
गर्मी का बड़ा हिस्सा ऊपर से आता है। छत पर रिफेलैक्टिव टाइल्स या कूल रुफ पेंट लगाएं। छज्जे पर कुछ गमले या बेल लगाएं, इससे छत की सतह का तापमान काफी कम हो जाता है। हल्के रंग की छत धूप को सोखती नहीं, बल्कि वापस लौटाती है।
ये भी पढ़ें- ऐसा रूटीन कैसे बनाएं जिसे आप सच में लंबे समय तक निभा सकें?
पारंपरिक आंगन की सोच अपनाएं-
भारतीय पुरानी हवेलियों में बीच का आंगन बिना किसी टेक्नोलॉजी के घर को ठंडा रखता था। गर्म हवा ऊपर उठकर बाहर निकलती थी और नीचे से ठंडी हवा आती थी। आज के घरों में डबल-हाई सैलिंग, atrium या ventilated skylight यही काम कर सकते हैं।
बेडरूम को बनाएं ठंडा-
हल्के सूती या लिनन की चादरें सिंथैटिक से बेहतर हैं। दिनभर पर्दे बंद रखें। सोते वक्त गीला तौलिया पास रखें। बिस्तर को उस जगह रखें जहां क्रॉस वेंटिलेशन का फायदा मिले। यह छोटी-छोटी बातें गर्मी की रात को बहुत आरामदायक बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- 10 सेकंड में पता चल जाएगा दूध असली है या नकली, FSSAI ने बताया आसान घरेलू तरीका



