Tata Motors Price Hike
    Photo Source - Google

    Tata Motors Price Hike: अगर आप TATA Motors की कोई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत ज़रूरी है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने 20 मार्च 2026 को आधिकारिक रूप से ऐलान किया है, कि 1 अप्रैल 2026 से उनकी पेट्रोल और डीज़ल गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। यानी अगले कुछ दिनों में अगर गाड़ी बुक नहीं की, तो जेब पर थोड़ा और बोझ पड़ सकता है।

    कितनी बढ़ेगी कीमत?

    कंपनी के मुताबिक औसतन 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। हालांकि यह बदलाव हर गाड़ी और उसके वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा। यानी किसी गाड़ी पर कम असर पड़ेगा तो किसी पर थोड़ा ज़्यादा। यह बढ़ोतरी भले ही छोटी लगे लेकिन लाखों रुपये की गाड़ी पर 0.5 प्रतिशत भी कई हज़ार रुपये बन जाता है।

    क्यों बढ़ाई जा रही हैं कीमतें?

    टाटा मोटर्स ने साफ कहा है, कि यह फैसला कच्चे माल की बढ़ती लागत और आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों की वजह से लिया गया है। पिछले कुछ समय से गाड़ी बनाने में लगने वाला सामान महंगा होता जा रहा है और कंपनी इस बोझ को पूरी तरह खुद नहीं उठा सकती। इसलिए यह एक सोचा-समझा कदम है, जिसमें कंपनी ने कोशिश की है, कि बाज़ार में प्रतिस्पर्धा भी बनी रहे और बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक भी पहुंचे।

    कौन सी गाड़ियां होंगी प्रभावित?

    यह कीमत बढ़ोतरी टाटा मोटर्स की सभी पेट्रोल और डीज़ल गाड़ियों पर लागू होगी, चाहे वो छोटी हैचबैक हो, सेडान हो या फिर एसयूवी। टाटा की लोकप्रिय गाड़ियां जैसे Tiago, Altroz, Nexon, Harrier, Safari और Sierra सभी इस बदलाव के दायरे में आएंगी। हालांकि बिजली से चलने वाली यानी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    ये भी पढ़ें- Renault Duster 2026 vs Tata Sierra: कौन सी SUV है आपके लिए बेस्ट?

    अभी खरीदें-

    अगर आप पहले से किसी टाटा गाड़ी को खरीदने की सोच रहे थे और बस टाल रहे थे, तो अब देर करना सही नहीं होगा। 31 मार्च तक बुकिंग करने पर पुरानी कीमत का फायदा मिल सकता है। यह बढ़ोतरी भले ही मामूली लगे लेकिन समझदारी इसी में है, कि जब कीमत कम हो तभी फैसला कर लिया जाए। आने वाले दिनों में और भी कंपनियां इसी राह पर चल सकती हैं, क्योंकि कच्चे माल की महंगाई पूरे वाहन उद्योग को प्रभावित कर रही है।

    ये भी पढ़ें- Kia Carens Clavis EV 2026 हुई लॉन्च, कमाल के फीचर्स के साथ जानिए क्या है खास

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।