Renault Duster 2026 vs Tata Sierra: भारत के SUV सेगमेंट में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि Renault Duster 2026 ने दमदार वापसी करते हुए, भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है। इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसे मिडसाइज SUV सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाती है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Tata Sierra से है, जिसने लॉन्च से पहले ही अपने स्टाइलिश डिजाइन और फीचर्स के चलते काफी बज़ क्रिएट कर दिया है।
Duster की वापसी से बाजार में नई टक्कर-
Renault Duster भारतीय ग्राहकों के बीच पहले से ही एक भरोसेमंद SUV के रूप में जानी जाती रही है। 2026 मॉडल में कंपनी ने इसे पूरी तरह नए अवतार में पेश किया है, जिसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। वहीं Tata Sierra एक बिल्कुल नई पेशकश है, जो अपने रैट्रो-मॉर्डन लुक और प्रिमियम फील के कारण युवाओं को खासा पसंद आ रही है। ऐसे में दोनों SUVs के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प बन जाता है।
Dimensions में कौन आगे?
अगर बात करें साइज और रोड प्रेजेंस की, तो Tata Sierra इस मामले में थोड़ा आगे नजर आती है। इसका overall size Duster से बड़ा है, जिससे इसे रोड पर एक मजबूत और बोल्ड प्रेज़ेंस मिलती है। लेकिन यहां एक ट्वीस्ट भी है। Renault Duster अपने राइवल के मुकाबले ज्यादा बूट स्पेस ऑफर करती है, जो फैमिली यूज़ और लॉन्ग ट्रिप्स के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट बन सकता है। यानी अगर आप ज्यादा सामान के साथ ट्रैवल करते हैं, तो Duster आपके लिए प्रैक्टिल चॉइज़ साबित हो सकती है।
फीचर्स और वेरिएंट की जंग-
Tata Sierra का Accomplished+ variant features के मामले में काफी लोडेड माना जा रहा है। इसमें एडवांस्ड टेक, प्रिमियम इंटिरियर्स और कम्फर्ट-फोक्स्ड फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक मॉर्ड SUV बनाते हैं। दूसरी तरफ Duster का टॉप-स्पेस आइकॉनिक ट्रिम भी किसी से कम नहीं है। इसमें अपडेटिड इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर सेफ्टी फीचर्स और रिफांइड ड्राइविंग एक्पिरिएंस देने की कोशिश की गई है। दोनों SUVs अपने-अपने तरीके से कस्टमर्स को आकर्षित करती हैं।
डिज़ाइन और अपील में फर्क-
जहां Tata Sierra का डिज़ािन लोगों को नॉस्टेल्जिया के साथ मॉर्डन टच देता है, वहीं Duster का लुक ज्यादा रग्ड और प्रैक्टिकल है। Sierra उन लोगों को पसंद आएगी, जो स्टाइल और टूनिकनेस चाहते हैं, जबकि Duster उन बायर्स के लिए बेहतर है जो रिलाएबिलिटि और यूज़ेबिलिटि को ज्यादा महत्व देते हैं। Hinglish में कहें, तो Sierra “स्टाइल आइकन” है, जबकि Duster सॉलिड प्रफॉर्मेंस।
ये भी पढ़ें- Renault Duster 2026 भारत में लॉन्च, fighter-jet जैसे केबिन के साथ कमाल है फीचर्स, जानिए डिटेल
कौन बनेगा ग्राहकों की पहली पसंद?
अब सवाल यह उठता है, कि आखिर कस्टमर्स किसे चुनेंगे। इसका जवाब पूरी तरह बायर्स की जरूरतों पर डिपेंड करता है। अगर आपको ज्यादा स्पेस, प्रैक्टिकल यूज़ और प्रूवन प्रफोर्मेंस चाहिए, तो Renault Duster बेहतर ऑप्शन हो सकती है। वहीं अगर आप नई टेक्नोलॉजी, प्रिमियम फील और स्टैंडआउट डिज़ाइन चाहते हैं, तो Tata Sierra आपको ज्यादा पसंद आएगी। दोनों SUVs अपने-अपने स्ट्रैंथ के साथ मार्केट में उतरी हैं और आने वाले समय में कॉम्पटिशन और भी टफ होने वाला है।
ये भी पढ़ें- Kia Carens Clavis EV 2026 हुई लॉन्च, कमाल के फीचर्स के साथ जानिए क्या है खास



