Kia Carens Clavis EV 2026
    Photo Source - Google

    Kia Carens Clavis EV 2026: अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक गाड़ी की तलाश में हैं, जो पूरे परिवार को आराम से बिठा सके और लंबी दूरी भी तय कर सके तो Kia India ने आपके लिए एक नया विकल्प पेश किया है। कंपनी ने Carens Clavis EV का MY2026 अपडेट लॉन्च कर दिया है जिसमें नई 6-सीटर बैठक व्यवस्था, नए ट्रिम्स और कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कीमत 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    6-सीटर या 7-सीटर-

    MY2026 अपडेट की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि अब Carens Clavis EV दो बैठक विन्यासों में उपलब्ध है। नई 6-सीटर व्यवस्था में दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटें दी गई हैं जो लंबे सफर में खास आराम देती हैं। यह 6-सीटर HTX (E), HTX, HTX+, GTX, GTX+ और X-Line ट्रिम्स में मिलेगी। वहीं पुरानी 7-सीटर व्यवस्था GTX, GTX+ और X-Line के ऊँचे वेरिएंट्स में बनी रहेगी।

    नए ट्रिम्स और दमदार लुक-

    इस अपडेट में GT-Line और X-Line ट्रिम्स को Extended Range वेरिएंट में भी जोड़ा गया है। GT-Line में नए अलॉय व्हील्स, हरे रंग के ब्रेक कैलिपर और मेटल पेडल दिए गए हैं, जो इसे एक स्पोर्टी लुक देते हैं। X-Line वेरिएंट में Dark Gun Metal और Aurora Black Pearl बाहरी रंग मिलते हैं, जो इसे भीड़ में अलग बनाते हैं।

    बैटरी और रेंज-

    बैटरीरेंज (ARAI)मोटर पावरटॉर्क
    51.4 kWh490 km126 kW255 Nm
    42 kWh404 km99 kW255 Nm

    दोनों बैटरी पैक में 10 से 80 फीसदी चार्जिंग सिर्फ 39 मिनट में हो जाती है, जो लंबी यात्राओं के लिए बेहद उपयोगी है।

    ये भी पढ़ें- Honda की वो Electric Car जो अमेरिका को नहीं मिलेगी, भारत में आएंगी ये तीन नई कार

    फीचर्स और सेफ्टी-

    MY2026 अपडेट में ड्यूअल-पेन पैनोरमिक सनरुफ जोड़ा गया है। GTX+ और X-Line वेरिएंट में Digital Key और बैटरी हीटर तकनीक भी दी गई है। गाड़ी में ड्यूअल पैनोरमिक डिस्प्ले, कनेक्टिड कार फीचर्स और 6 एयरबैग, इलैक्ट्रॉनिक स्टबिलिटि कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

    ये भी पढ़ें- Renault Duster 2026 भारत में लॉन्च, fighter-jet जैसे केबिन के साथ कमाल है फीचर्स, जानिए डिटेल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।