Eid ul-Fitr 2026
    Photo Source - Google

    Eid ul-Fitr 2026: रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए इबादत, रोजे और आत्मशुद्धि का सबसे पाक वक्त होता है। पूरे महीने सुबह से शाम तक रोजा रखने के बाद ईद उल फित्र का त्योहार एक नई खुशी और उम्मीद लेकर आता है। यह इस्लामी कैलेंडर का सबसे बड़ा पर्व है, जिसमें परिवार एक साथ मिलते हैं, नमाज अदा करते हैं, कुरान की आयतें पढ़ते हैं और दावत का लुत्फ उठाते हैं। ईद सिर्फ खुशी का मौका नहीं है, बल्कि यह दान-पुण्य और समाज की भलाई के लिए काम करने का भी दिन है।

    19 मार्च की शाम पर टिकी हैं निगाहें-

    इस्लामी कैलेंडर चंद्रमा की चाल पर आधारित है, इसलिए ईद की तारीख हर साल बदलती रहती है। ईद उल फित्र इस्लामी महीने शव्वाल की पहली तारीख को मनाई जाती है। इसकी शुरुआत नए चांद यानी हिलाल के दिखने से होती है। मुसलमान आमतौर पर रमजान की 29वीं शाम को आसमान में बारीक से बारीक चांद की तलाश करते हैं। इस साल 2026 में रमजान की 29वीं शाम यानी चांद रात 19 मार्च को पड़ रही है।

    20 या 21 मार्च कैसे तय होगी तारीख

    अगर 19 मार्च की शाम को चांद दिख जाता है, तो ईद उल फित्र 20 मार्च को मनाई जाएगी। लेकिन अगर उस रात चाँद नजर नहीं आया तो रमजान अपने पूरे 30 दिन पूरे करेगा और ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी। खगोलीय अनुमानों के मुताबिक भारत के विभिन्न राज्यों में 20 मार्च की शाम को चांद दिखने की संभावना है। भारत में चांद दिखने की आधिकारिक पुष्टि स्थानीय चांद देखो समिति और धार्मिक नेताओं द्वारा सूर्यास्त के बाद की जाती है। उनकी घोषणा के बाद ही ईद की तारीख पक्की मानी जाती है।

    ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 पूरा कैलेंडर, घटस्थापना से राम नवमी तक, हर दिन की पूजा और शुभ रंग की जानकारी

    दूसरे देशों में अलग हो सकती है तारीख-

    ईद की तारीख सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी चांद दिखने के आधार पर तय होती है। सऊदी अरब, यूएई और दूसरे एशियाई देशों में चांद दिखने का वक्त और तारीख भारत से अलग हो सकती है। इसलिए कई बार एक देश में ईद एक दिन पहले और दूसरे देश में एक दिन बाद मनाई जाती है। बहरहाल चाहे तारीख 20 हो या 21 मार्च, ईद का जोश, अपनों से मिलने की चाहत और दुआओं का सिलसिला पूरी दुनिया में एक जैसा रहेगा।

    ये भी पढ़ें- कब है Sheetala Ashtami 2026? जानें तिथि, पूजा विधि और मां शीतला का महत्व

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।