New Hyundai i20
    Photo Source - Google

    New Hyundai i20: भारत में प्रिमियम हैचबैक का नाम आते ही Hyundai i20 का ज़िक्र ज़रूर होता है और अब खबर है, कि इस पसंदीदा गाड़ी का नया और निखरा हुआ अवतार जल्द ही भारतीय सड़कों पर दस्तक देने वाला है। अगर आप एक प्रीमियम हैचबैक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा रुकिए, क्योंकि नई i20 में जो बदलाव होने वाले हैं, वो आपका फैसला पलट सकते हैं।

    बाहर से एकदम नई-

    नई Hyundai i20 का लुक मौजूदा मॉडल से काफी अलग होने की उम्मीद है। गाड़ी की बनावट थोड़ी सीधी और मज़बूत नज़र आएगी, जिसमें तीखे और मॉर्डन डिज़ाइन एलिमेंट्स होंगे, जैसा Hyundai के दूसरे नए मॉडलों में देखने को मिलता है। आगे की तरफ नई हेडलाइट्स, बदला हुआ ग्रिल और नया बंपर दिया जा सकता है। पीछे की तरफ भी नई टेललाइट्स आने की संभावना है, जो इसे Maruti Suzuki Baleno, Toyota Glanza और Tata Altroz के मुकाबले और आकर्षक बनाएंगी।

    अंदर से भी होगा बदलाव-

    सिर्फ बाहर से नहीं, नई i20 का अंदर भी पूरी तरह बदला हुआ होगा। सबसे बड़ा बदलाव होगा, एक बड़ी कर्व्ड डिस्प्ले का जो इन्स्ट्रमेंट कल्सटर और इन्फोटेनमेंट को एक साथ जोड़ेगी, यह फीचर Hyundai के कई नए ग्लोबल मॉडलों में पहले से है। इसके अलावा नया स्टीयरिंग व्हील्स, नया सेंटर कंसोल, बेहतर कनेक्टिविटि और एक फ्रैस इंटिरियर फर्निसिंग भी मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर गाड़ी के अंदर बैठना एक नया एक्सपिरियंस होगा।

    ये भी पढ़ें- Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition: 500KM रेंज के साथ मिलेगा चलता-फिरता सिनेमा हॉल, जानिए डिटेल

    इंजन और कीमत-

    इंजन के मोर्चे पर Hyundai कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी। मौजूदा 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटिज पेट्रोल इंजन बना रहेगा, जिसके साथ मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स के विकल्प होंगे। जो लोग ज़्यादा ताकतवर गाड़ी चाहते हैं, उनके लिए 1.0 लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। कीमत की बात करें, तो नई i20 ₹7 लाख से शुरू होकर ₹12 लाख तक जा सकती है, यह वेरिएंट और फीचर्स पर निर्भर करेगा।

    ये भी पढ़ें- जानिए कैसे मारुति 800 को बना दिया करोड़ों की लैंबॉर्गिनी! शख्स की कारीगरी देख दुनिया हैरान

    अगर आप इस सेगमेंट में नई गाड़ी का इंतज़ार कर रहे हैं, तो नई Hyundai i20 पर नज़र बनाए रखें, यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी लॉन्च साबित हो सकती है।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।