Honda Dio 125 X Edition: Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने अपने ग्राहकों को खुश करते हुए, 125 cc सेगमेंट में दो शानदार स्पेशल एडिशन मॉडल्स पेश किए हैं। कंपनी ने Honda Dio 125 X Edition और Shine 125 Limited Edition को भारतीय बाजार में उतारा है। दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 87,733 रुपये और 86,211 रुपये रखी गई है। इन दोनों मॉडल्स में फ्रेश स्टाइलिंग और अट्रैक्टिव लुक दिया गया है। ग्राहक Honda की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से बुकिंग करवा सकते हैं। डिलीवरी फरवरी 2026 के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी।
खूबसूरती Honda Dio 125 X Edition की-
Honda Dio 125 X Edition को ड्यूल-टोन बॉडी पैनल्स में पेश किया गया है, जिसमें ग्रे और डार्क ब्लू का कॉम्बिनेशन दिया गया है। स्कूटर की विजुअल अपील बढ़ाने के लिए अपडेटेड ग्राफिक्स और खास X Edition डिकल्स लगाए गए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड वर्जन से अलग बनाते हैं। सबसे खास बात यह है, कि स्कूटर में ब्राइट ऑरेंज कलर के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके ओवरऑल डिजाइन को परफेक्ट लुक देते हैं।
बाहरी बदलावों के अलावा, यह स्कूटर स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और पावरट्रेन के मामले में H-Smart वेरिएंट जैसा ही है। डायमेंशन की बात करें, तो स्कूटर की लंबाई 1,830 मिमी, चौड़ाई 707 मिमी और ऊंचाई 1,172 मिमी है। व्हीलबेस 1,260 मिमी का है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 171 मिमी रखा गया है। सीट की लंबाई 708 मिमी है और कर्ब वेट 105 किलोग्राम है। फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 5.3 लीटर बनी हुई है।
Dio 125 X Edition में 123.92 cc का सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। यह 6,500 rpm पर 8.1 hp की पावर और 5,000 rpm पर 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन ट्यूनिंग, ट्रांसमिशन या फ्यूल एफिशिएंसी रेटिंग्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Shine 125 Limited Edition का प्रीमियम अवतार-
Shine 125 Limited Edition की सबसे बड़ी खासियत इसकी अपडेटेड स्टाइलिंग है। यह बाइक नए Pearl Siren Blue कलर में आती है, जिसमें डार्क ब्लू बॉडी पैनल्स और फ्यूल टैंक पर यूनीक Shine ग्राफिक्स दिए गए हैं। रिफ्रेश्ड डिजाइन में फ्रंट वाइजर, साइड कवर और रियर काउल जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं। प्रीमियम लुक को और निखारने के लिए ब्राउन फिनिश्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड Shine 125 Disc वेरिएंट से अलग बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- फरवरी 2026 में भारतीय ऑटो मार्केट में धूम मचाने आ रहीं ये 5 शानदार कारें
मैकेनिकल तौर पर से देखें, तो Limited Edition Honda Shine में वही कॉन्फिगरेशन है, जो Shine 125 Disc में है। इसमें 123.94cc का BS6-कंप्लायंट, एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो 7,500 rpm पर 10.6 hp की पावर और 6,000 rpm पर 11 Nm का मैक्सिमम टॉर्क डिलीवर करता है। इंजन को फाइव-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो स्मूथ ऑपरेशन और एक्सीलेंट फ्यूल एफिशिएंसी सुनिश्चित करता है।
ये भी पढ़ें- Yamaha का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 भारत में लॉन्च, 3 राइडिंग मोड्स और प्रीमियम फीचर्स



