February 2026 Car Launches: जनवरी की रौनक के बाद अब फरवरी 2026 में भारतीय ऑटो इंडस्ट्री थोड़ी शांत दिख सकती है, लेकिन उत्साह अभी भी बरकरार है। BMW, MG, Nissan जैसे बड़े ब्रांड्स अपनी बेहतरीन गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से लेकर प्रीमियम SUVs तक, इस महीने में ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है। आइए जानते हैं, उन पांच कारों के बारे में जो फरवरी में भारतीय सड़कों पर दस्तक देने वाली हैं।
MG Majestor दमदार लुक के साथ-
JSW MG Motor India 12 फरवरी 2026 को अपनी नई Majestor SUV का अनावरण करने जा रही है। हाल ही में जारी टीज़र से पता चलता है कि यह गाड़ी Maxus D90 की झलक लिए हुए है, जो विदेशों में बिकती है। इसमें बड़ी ग्रिल, मजबूत बंपर, स्किड प्लेट्स और स्प्लिट LED हेडलैंप्स के साथ DRLs दिए गए हैं। 20 इंच के अलॉय व्हील्स, चौड़े फेंडर फ्लेयर्स और मस्कुलर बॉनेट इसे एक दमदार और अपराइट लुक देते हैं। यह SUV अपनी ताकत और साइज़ के लिए खासी चर्चा में रहेगी।
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro-
BMW 16 फरवरी को अपनी X3 की सबसे पावरफुल वेरिएंट 30 xDrive M Sport Pro लॉन्च करने वाली है। इस मॉडल में 2.0 लीटर फोर-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है। यह 258 hp पावर और 400 Nm टॉर्क जेनरेट करता है, और इसे 8-स्पीड Steptronic ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। यह वेरिएंट भारत में X3 रेंज का सबसे ताकतवर मॉडल बन जाएगा।
Nissan Tekton-
Nissan India 4 फरवरी को अपनी नई मिड-साइज़ SUV Tekton पेश करने जा रही है। यह हाल ही में लॉन्च हुई Renault Duster की सिब्लिंग और प्रतिद्वंद्वी होगी। हालांकि इंजन और ट्रांसमिशन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है, कि इसमें 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। बेस वेरिएंट्स में 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन हो सकता है, जो Nissan Magnite में भी मिलता है। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन्स की उम्मीद है, और बाद में हाइब्रिड पावरट्रेन भी आ सकता है।
Volkswagen Tayron R-Line-
Volkswagen Tayron R-Line फरवरी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह Tiguan R-Line से ऊपर ब्रांड की फ्लैगशिप SUV होगी। यह Tiguan का सात सीटर वर्जन है, जिसमें शार्प स्टाइलिंग, कनेक्टेड LED लाइटिंग और कंटेम्परेरी डिज़ाइन दिया गया है। इसमें 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 201.2 bhp पावर और 320 Nm टॉर्क देता है। 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ यह 0-100 km/h सिर्फ 7.3 सेकंड में पूरा कर लेती है और 224 km/h की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें- Volkswagen Tayron R-Line से उठ चुका है पर्दा, मात्र 7.3 सेकंड में पकड़ेगी 0-100 km/h की स्पीड
VinFast Limo Green-
Vietnamese automaker VinFast फरवरी 2026 में Limo Green सेवन-सीटर SUV लॉन्च करेगी। पेटेंट फाइलिंग्स और स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि यह VF6 और VF7 की डिज़ाइन DNA को फॉलो करेगी। फ्रंट में मिनिमलिस्ट फेसिया, गाड़ी की चौड़ाई भर फैली DRLs और बीच में ‘V’ मोटिफ दिया गया है। वर्टिकल हेडलैंप यूनिट्स इसे मॉडर्न लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल में मस्कुलर क्लैडिंग के साथ SUV-लाइक स्टांस इसे रोबस्ट और स्टाइलिश अपील देता है।
ये भी पढ़ें- Yamaha का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 भारत में लॉन्च, 3 राइडिंग मोड्स और प्रीमियम फीचर्स



