Volkswagen Tayron R-Line
    Photo Source - Google

    Volkswagen Tayron R-Line: Volkswagen ने भारतीय बाजार के लिए अपनी नई और बेहद खास SUV Volkswagen Tayron R-Line से पर्दा उठा दिया है। यह नई सात-सीटर SUV कंपनी की लाइनअप में सबसे ऊपर पोजिशन की गई है और भारत में Tiguan R-Line के ऊपर जगह लेती है। Tayron R-Line के लॉन्च के साथ Volkswagen की थ्री-रो SUV सेगमेंट में वापसी हो गई है, जो Tiguan Allspace के बंद होने के बाद काफी समय से खाली था। खास बात यह भी है, कि यह SUV Volkswagen के आने वाले पांच नए मॉडलों में से पहली है, जिसे भारतीय बाजार में पेश किया गया है।

    R-Line डिजाइन के साथ दमदार और अग्रेसिव लुक-

    डिजाइन की बात करें, तो Volkswagen Tayron R-Line को देखते ही इसका स्पोर्टी और अग्रेसिव कैरेक्टर साफ नजर आता है। R-Line बैज के साथ इसमें एक बोल्ड और स्पोर्टी फ्रंट बंपर दिया गया है, जो SUV को रोड पर जबरदस्त प्रेजेंस देता है। इसके साथ 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसकी प्रीमियम अपील को और मजबूत करते हैं। रियर प्रोफाइल भी उतनी ही आकर्षक है, जहां कनेक्टेड टेललैंप्स और इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो कंपनी की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज को आगे बढ़ाते हैं।

    केबिन में मिलती है लग्ज़री और टेक्नोलॉजी का फुल पैकेज-

    Volkswagen Tayron R-Line का केबिन पूरी तरह से फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम फील देता है। इसमें 15-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो गाड़ी का टेक्नोलॉजी हब बनता है। इसके साथ 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और थ्री-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलता है। डैशबोर्ड पर सिल्वर ट्रिम, इल्यूमिनेटेड R लोगो और 30 कलर ऑप्शन वाली कस्टमाइजेबल एंबिएंट लाइटिंग केबिन के माहौल को और प्रीमियम बना देती है।

    फीचर्स और सेफ्टी में कोई समझौता नहीं-

    फीचर्स के मामले में Tayron R-Line को पूरी तरह से लोडेड रखा गया है। इसमें 11-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम दिया गया है, जो म्यूजिक लवर्स के लिए शानदार एक्सपीरियंस देता है। इसके अलावा 12-वे पावर्ड फ्रंट सीट्स मिलती हैं, जिनमें मेमोरी, मसाज और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। SUV में AR हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी मौजूद है।

    Volkswagen Tayron R-Line स्पेसिफिकेशन-

    फीचरविवरण
    इंजन2.0L टर्बो पेट्रोल
    पावर204 hp
    टॉर्क320 Nm
    गियरबॉक्स7-स्पीड DCT
    ड्राइवAWD
    0-100 kmph7.3 सेकंड
    सेफ्टी रेटिंग5-स्टार Euro NCAP

    सेफ्टी की बात करें, तो यह SUV पूरी तरह से भरोसेमंद साबित होती है। इसमें नौ एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट और हिल डिसेंट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 2025 में इस SUV को 5-स्टार Euro NCAP सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है।

    ये भी पढ़ें- Honda Dio 125 X Edition हुआ भारत में पेश, डुअल-टोन लुक के साथ जानिए क्या है नया

    इंजन और परफॉर्मेंस में भी है पूरा दम-

    Volkswagen Tayron R-Line में 2.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो Tiguan R-Line में भी इस्तेमाल होता है। यह इंजन 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पावर को चारों पहियों तक पहुंचाने के लिए इसमें AWD सिस्टम और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है। यह SUV महज 7.3 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 224 kmph तक सीमित रखी गई है।

    ये भी पढ़ें- Mahindra Thar Roxx Star Edition भारत में लॉन्च, ब्लैक लुक, प्रीमियम फीचर्स और कीमत जानिए

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।