6 March 2026 Rashifal
    Photo Source - Pinterest

    23 January 2026 Rashifal: आज 23 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज बसंत पंचमी का पावन पर्व है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मां सरस्वती का पूजन करके ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। आइए जानते हैं, कि आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा।

    आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त-

    आज पूर्व भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 2:33 बजे तक रहेगा, उसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा सुबह 8:33 तक कुंभ राशि में रहेंगे और फिर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। भगवान सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 से 12:54 तक रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए उत्तम है। राहुकाल सुबह 11:13 से दोपहर 12:33 तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू करने से बचें। आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा की ओर लंबी यात्रा ना करें।

    मेष राशि-

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर की दृष्टि से बेहतरीन है। अधूरे काम पूरे होंगे और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन क्रोध से बचना होगा। भूरा रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा और मां सरस्वती की आरती करें।

    16 January 2026 Rashifal
    Photo Source – Google

    वृष राशि-

    वृष राशि के जातकों को आज विदेश से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम आएंगे। मन में किसी बात को लेकर टेंशन रह सकती है और व्यापार में हानि की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। सफेद रंग शुभ रहेगा और ईगो से बचें।

    मिथुन राशि-

    मिथुन राशि वालों के लिए कार्य क्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी और धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। काम में सफलता तो मिलेगी लेकिन प्रॉपर्टी में निवेश का फैसला सोच-समझकर करें। व्यापार में लाभ का योग है पर आलस्य से बचना होगा। ऑरेंज रंग पहनें और मां सरस्वती को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

    कर्क राशि-

    कर्क राशि वालों को आज किसी से मतभेद हो सकता है, इसलिए शांत रहना जरूरी है। रिश्तेदारों से पैसा उधार लेकर कोई काम ना करें और सेहत का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में नुकसान की संभावना है, इसलिए बहुत सावधान रहें। खर्चों को कंट्रोल करें, गुलाबी रंग शुभ रहेगा।

    सिंह राशि-

    सिंह राशि के जातकों के लिए प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी और कई दिनों से चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्यापार में स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन सेहत का ख्याल रखना होगा। नेगेटिविटी से बचें और हल्का लाल रंग पहनें।

    कन्या राशि-

    कन्या राशि वालों को आज करियर पर विशेष ध्यान देना चाहिए। धन की प्राप्ति होगी और करियर को आगे बढ़ाने की चिंता मन में रहेगी। किसी बहस में उलझने से बचें और दूसरों के भरोसे कोई काम ना छोड़ें। व्यापार में स्थिति मजबूत होगी, भूरा रंग शुभ है और मां सरस्वती को सफेद पुष्प अर्पित करें।

    14 January 2026 Rashifal
    Photo Source – Google

    तुला राशि-

    तुला राशि के जातकों को आज तेजी से काम करने का मौका मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें क्योंकि लोग आपसे ज्यादा अपेक्षा रखेंगे। अचानक पैसा आने के योग हैं लेकिन व्यापार में जल्दबाजी में फैसला ना करें। खर्चों को कंट्रोल करें, सुनहरा रंग शुभ है और मां सरस्वती को खीर का भोग लगाएं।

    वृश्चिक राशि-

    वृश्चिक राशि वालों को प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा और आपका सम्मान बढ़ेगा। निवेश के लिए दिन अच्छा है और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। अपनी उम्र से बड़े लोगों से मनभेद हो सकता है लेकिन व्यापार में लाभ का योग है। कम बोलें, गुलाबी रंग शुभ है और मां सरस्वती की आरती करें।

    धनु राशि-

    धनु राशि के जातकों की मन की टेंशन दूर होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। तेजी से काम करने का दिन है लेकिन किसी के कहने पर अपना विचार ना बदलें। सेहत ठीक रहेगी पर व्यापार से जुड़े खर्चे बढ़ेंगे। जल्दबाजी से बचें, ऑरेंज रंग पहनें और मां सरस्वती की पूजा करें।

    मकर राशि-

    मकर राशि वालों के लिए विदेश से संबंधित काम बनेंगे और जीवन में सुख बढ़ेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी लेकिन किसी को पैसा उधार ना दें। सेहत पर ध्यान दें और व्यापार में धन निवेश आज ना करें। सफेद रंग शुभ है और मां सरस्वती को फल का भोग लगाएं।

    22 December 2025 Rashifal
    Photo Source – Google

    कुंभ राशि-

    कुंभ राशि के जातकों की धन की स्थिति में सुधार होगा और करियर को आगे बढ़ाने का समय है। सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और सोच को सकारात्मक रखें। सेहत ठीक रहेगी और व्यापार में धन की स्थिति मजबूत होगी। धैर्य से काम करें, गुलाबी रंग शुभ है।

    ये भी पढ़ें- राहु की महादशा से रातों-रात मिलेगी राहत! बस कर लें ये 4 अचूक उपाय, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत

    मीन राशि-

    मीन राशि वालों को करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपका सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ के लिए प्रयास तेज कर दें। खानपान ठीक रखें और व्यापार में स्थिति मजबूत होगी। अहंकार से बचें, ऑरेंज रंग पहनें और मां सरस्वती की पूजा करें।

    ये भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि में हर मनोकामना होगी पूरी, जानिए तिथि और पूजा विधि

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।