Viral Video: उत्तराखंड की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लालू साहू एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। एक वायरल वीडियो में उन्हें युवाओं के एक ग्रुप से बात करते हुए देखा गया, जहां उन्होंने कथित तौर पर कहा, कि “बिहार की लड़कियां 20 से 25 हजार रुपये में शादी के लिए मिल जाती हैं।” यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई।
वीडियो में साहू युवाओं से उनकी शादी के बारे में पूछते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, “बुढ़ापे में शादी करोगे क्या? अगर शादी नहीं हो पा रही है, तो हम बिहार से लड़की लाकर दे देंगे, वहां 20 से 25 हजार में मिल जाती है।” यह बयान न केवल महिलाओं की गरिमा पर हमला है, बल्कि समाज में मानव तस्करी और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को बढ़ावा देने वाला भी है।
बिहार महिला आयोग ने लिया संज्ञान-
बिहार राज्य महिला आयोग ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए गिरधारी लालू साहू को नोटिस जारी किया है। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा, “उनकी टिप्पणी निंदनीय है। यह उनकी मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। कैसे वह महिलाओं के बारे में ऐसा बयान दे सकते हैं, जबकि उनकी पत्नी खुद उत्तराखंड सरकार में मंत्री हैं?” आयोग ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी पत्र लिखकर इस मामले में जवाब मांगा है।
ओ रुबिका चित्रा अंजना डिबेट करो ना।
— अश्विनी सोनी (@Ramraajya) January 2, 2026
⚠️नाम- गिरधारी लाल साहू
⚠️पहचान- उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का पति
⚠️आपत्तिजनक बयान – "बिहार में 20-25 हजार रूपए में लड़कियां मिल जाती हैं"
मोदीजी महिला सम्मान के लिए अब करवाओ ना बिहार बंद।
हिन्दू रक्षा… pic.twitter.com/sS3QJ5QcLp
राजनीतिक घमासान और विरोध-
कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने साहू के बयान को शर्मनाक करार देते हुए कहा, कि यह महिलाओं की गरिमा पर सीधा हमला है। वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, कि BJP नेता पहले 10 हजार में वोट खरीदते थे और अब बिहार से लड़कियां लाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने इसे महिलाओं के प्रति “टॉक्सिक माइंडसेट” बताया।
विवादों से भरा है अतीत-
यह पहली बार नहीं है, जब गिरधारी लालू साहू किसी विवाद में फंसे हैं। पहले भी उन पर डबल मर्डर केस में आरोप लग चुके हैं। 2015 में एक पूर्व घरेलू सहायक नरेश चंद्र गंगवार ने आरोप लगाया था, कि साहू ने उन्हें श्रीलंका ले जाकर धोखे से उनकी किडनी निकलवा ली थी, जो उनकी दूसरी पत्नी को ट्रांसप्लांट की गई।
ये भी पढ़ें- Viral Video: बंदरों के हमले से बुजुर्ग महिला हुई अस्पताल में भर्ती, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
माफीनामा और सफाई-
विवाद बढ़ने के बाद साहू ने एक क्लैरिफिकेशन वीडियो जारी किया। उन्होंने दावा किया, कि यह बयान उनके एक दोस्त की शादी के संदर्भ में था और इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा, “अगर मेरी बातों से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं।”
ये भी पढ़ें- Viral Video: विदेश में महिलाएं कर रही हैं भारत के सिविक्स सेंस की इमेज खराब? एक पोस्ट से छिड़ी बहस
भाजपा की राज्य इकाई ने भी साहू के बयान की निंदा करते हुए खुद को उनसे दूर कर लिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया, कि साहू का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। हालांकि, यह मामला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा और देखना होगा, कि आगे इसका क्या परिणाम होता है।



