Bigg Boss 19 Winner: सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 के फिनाले में अब सिर्फ कुछ घंटे बाकी हैं। 7 दिसंबर को होने वाले इस महाफिनाले से पहले सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजेता का नाम लीक होने का दावा किया जा रहा है। टॉप 5 में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट शामिल हैं, और वोटिंग लाइनें अभी खुली हैं। लेकिन इस कथित लीक ने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है।
विकिपीडिया की एक तस्वीर ने मचाया बवाल-
एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही एक स्क्रीनशॉट में विकिपीडिया पर गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 का विजेता बताया गया है, जबकि तान्या, प्रणित, अमाल और फरहाना को फाइनलिस्ट के रूप में दिखाया गया है। यह तस्वीर देखते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ लोगों का मानना है, कि शो के निर्माताओं ने पहले से ही विजेता तय कर लिया है, जबकि कई फैन्स इसे सिर्फ एक रैंडम एडिट मान रहे हैं जो किसी भी वक्त बदला जा सकता है।

फैन्स में बंटी राय-
जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस लीक को सच मान रहे हैं, वहीं दूसरे लोग तर्क दे रहे हैं कि विकिपीडिया को कोई भी एडिट कर सकता है और असली नतीजा सिर्फ शो में ही पता चलेगा। कुछ यूजर्स ने तो यह भी सुझाव दिया है कि फिनाले से ठीक पहले नाम बदला जा सकता है। इस विवाद ने पिछले सीजन में कथित तौर पर तय विजेताओं को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है।
पुराने विजेताओं को भी मिल चुके हैं आरोप-
पिछले कई सालों से बिग बॉस के विजेताओं पर पहले से तय होने के आरोप लगते रहे हैं। करणवीर मेहरा, एमसी स्टेन, रुबीना दिलैक और तेजस्वी प्रकाश जैसे नामों को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। फैन्स का कहना था, कि विवियन डिसेना करणवीर से ज्यादा हकदार थे।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: क्या माल्ती चहल कर रही हैं अमाल मलिक को डेट? मॉडल ने दिया जवाब
प्रियंका चाहर चौधरी को लोगों ने एमसी स्टेन के सामने असली विजेता बताया था और कई लोगों ने यह भी कहा, कि प्रतीक सहजपाल तेजस्वी की जगह असली विजेता थे। अब यह लीक आग की तरह फैल रही है और सिर्फ फिनाले ही बताएगा, कि यह वायरल स्क्रीनशॉट सच था या सिर्फ इंटरनेट की एक अफवाह।
ये भी पढ़ें- Smriti Mandhana ने शादी टलने के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर की पोस्ट, लोग बोले…



