Viral Video: हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। इस वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर खौलते तेल में सीधे प्लास्टिक के पैकेट से डालकर पकौड़े बना रहा है। यह देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत अपनी नाराजगी जताई है और इसे बेहद खतरनाक और गैर-स्वच्छ बताया है। वेंडर का कहना था, कि वह ऐसा इसलिए कर रहा था ताकि तेल का पैकेट आसानी से खुल जाए। लेकिन लोग इस बात से परेशान हैं, कि प्लास्टिक का पैकेट सीधे खौलते तेल के संपर्क में आने से हानिकारक केमिकल खाने में मिल सकते हैं। यह वीडियो फूड ब्लॉगर हैरी उप्पल ने शेयर किया था, जिसका कैप्शन था, “भूखे आओ, बोलते-बोलते चले जाओ।”
सोशल मीडिया पर छाए ‘माइक्रोप्लास्टिक पकौड़े’-
लोग इन वायरल पकौड़ों को सोशल मीडिया पर “माइक्रोप्लास्टिक पकौड़े” कह रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है, कि वेंडर सीधे सील पैक तेल के पैकेट को खौलते तेल में डाल रहा है। जैसे ही प्लास्टिक गर्म होकर नरम हो जाता है और फट जाता है, वह तेल को सीधे तवे में डालकर पकौड़े तलना जारी रखता है। यह देखकर कई लोग हैरान रह गए और कुछ ने इसे अब तक का सबसे चिंताजनक खाना बनाने का तरीका बताया। यह वीडियो न सिर्फ इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ, बल्कि X पर भी इसे बार-बार शेयर किया जा रहा है।
लोगों के गुस्से भरे कमेंट्स-
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वेंडर के काम पर अपना गुस्सा, हैरानी और निराशा जताई है। कई लोगों ने इसे “घिनौना” और “खतरनाक” बताते हुए, दूसरों को स्ट्रीट फूड खाते समय सावधान रहने की चेतावनी दी है। एक यूजर ने थोड़े व्यंग्य के साथ कमेंट किया, “मेरे दोस्त ने इस स्टॉल पर जाकर कहा था, कि खाना बहुत स्वादिष्ट था। ये उसके आखिरी शब्द थे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “पकौड़े अब नए प्लास्टिक फ्लेवर के साथ।
ये भी पढ़ें- Viral Video: बाढ़ के कारण घर में घुसा पानी, फिर पुलिसकर्मी ने जो किया, वीडियो हो रहा वायरल
स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक-
प्लास्टिक को खौलते तेल में डालना बेहद खतरनाक है। जब प्लास्टिक गर्म होता है, तो उससे हानिकारक केमिकल निकलते हैं, जो भोजन में मिल सकते हैं। माइक्रोप्लास्टिक्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: सेना अधिकारी किया स्पाइस जेट के कर्मचारियों पर हमला, वीडियो हो रहा वायरल