2027 Honda CBR500R Four: Honda ने अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अपनी नई CBR500R Four पेश कर दी है। ये फुली-फेयर्ड मिडिलवेट स्पोर्टबाइक है, जिसमें चार सिलेंडर वाला हाई-रेविंग इंजन मिलता है। इसका लुक कंपनी की बड़ी और प्रीमियम बाइक्स जैसा है। आइए आसान भाषा में जानते हैं, कि इसमें क्या-क्या खास है।
कैसा है डिज़ाइन?
इस बाइक का डिज़ाइन Honda की मशहूर Fireblade सुपरबाइक से प्रेरित है। सड़क पर ये दमदार दिखती है:
- तीखी और धारदार बॉडीवर्क
- दो LED प्रोजेक्टर हेडलाइट
- तराशा हुआ फ्यूल टैंक
- ऊपर की ओर उठा हुआ पिछला हिस्सा
इसमें आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स और Honda की E-Clutch तकनीक स्टैंडर्ड मिलती है, जो इसे 500cc सेगमेंट में बाकी बाइक्स से अलग बनाती है।
इंजन और टॉप स्पीड-
- इंजन: 502cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-फोर सिलेंडर
- पावर: 71hp (11,000rpm पर)
- टॉर्क: 46.3Nm (10,500rpm पर)
- गियरबॉक्स: 6-स्पीड
- टॉप स्पीड: Honda के दावे के मुताबिक 210 km/h
इंजन में घर्षण और वज़न कम रखने के लिए सिलेंडर पर निकेल-सिलिकॉन कार्बाइड की परत और वाल्व लिफ्टर पर डायमंड-जैसी कार्बन कोटिंग दी गई है। ज़्यादा स्पीड पर हवा का बहाव बनाए रखने के लिए डुअल रैम-एयर इनटेक भी है। इस सेगमेंट में ज़्यादातर बाइक्स में ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है, इसलिए चार सिलेंडर इसे अलग पहचान देते हैं।
हार्डवेयर-
- फ्रेम: स्टील डायमंड फ्रेम, कास्ट-एल्युमिनियम स्विंगआर्म
- फ्रंट सस्पेंशन: 41mm KYB अपसाइड-डाउन फोर्क
- रियर सस्पेंशन: Pro-Link मोनोशॉक (प्रीलोड एडजस्टेबल)
- ब्रेक: आगे दो 296mm डिस्क (Nissin रेडियल कैलिपर), पीछे 240mm डिस्क, डुअल-चैनल ABS
- पहिए और टायर: 17-इंच पहिए, Pirelli टायर
- वज़न: 189 kg
- सीट की ऊँचाई: 780mm
- फ्यूल टैंक: 14 लीटर
फीचर्स-
- 5-इंच कलर TFT डिस्प्ले (Honda RoadSync कनेक्टिविटी के साथ)
- राइड-बाय-वायर थ्रॉटल
- राइडिंग मोड: Standard, Sport और Urban, साथ में दो User मोड, जिन्हें अपनी पसंद से सेट किया जा सकता है
- Honda Selectable Torque Control और व्हीली कंट्रोल
- USB Type-C चार्जिंग पोर्ट
- E-Clutch सिस्टम
ये भी पढ़ें- VinFast का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत के लिए बन रहा खास मॉडल, पेटेंट से लीक हुई जानकारी
भारत में कब आएगी?
Honda ने अभी इस बाइक को भारत के लिए कन्फर्म नहीं किया है। ब्रिटेन में इसकी कीमत £6,999 रखी गई है और ग्राहकों को डिलीवरी जनवरी 2027 से शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय खरीदारों के लिए फिलहाल लॉन्च की कोई तारीख़ तय नहीं है।चार सिलेंडर इंजन, E-Clutch और TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ CBR500R Four उन लोगों को खूब पसंद आ सकती है, जो कम बजट की जगह दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम लुक चाहते हैं। अब देखना ये है, कि Honda इसे भारत लाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें- Skoda Slavia Facelift 2026 हुई लॉन्च, यहां जानिए वेरिएंस वाइस प्राइस



