Yezdi Scrambler 2026
    Photo Source - Google

    Yezdi Scrambler 2026: भारतीय बाइक मार्केट में मिड-कैपेसिटी सेगमेंट लगातार मजबूत हो रहा है और इसी बीच Yezdi Scrambler का अपडेटेड वर्जन लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस बार डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं किया, लेकिन इंजन और राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया है।

    करीब 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ यह बाइक उन राइडर्स को टारगेट करती है, जो स्टाइल के साथ-साथ रोज़मर्रा की स्मूद राइड चाहते हैं। खास बात यह है, कि यह अपडेट सीधे तौर पर यूज़र्स के पुराने फीडबैक को ध्यान में रखकर किया गया है।

    इंजन में बड़ा बदलाव, अब ज्यादा स्मूद परफॉर्मेंस-

    इस बार सबसे बड़ा अपडेट बाइक के इंजन में किया गया है। नई Yezdi Scrambler में 334cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो लगभग 30 हॉर्सपावर और 30 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

    पहले वर्जन में वाइब्रेशन और रिफाइनमेंट को लेकर जो शिकायतें थीं, कंपनी ने इस बार उन्हें दूर करने की कोशिश की है। इंजन ट्यूनिंग को इस तरह सेट किया गया है, कि मिड-रेंज परफॉर्मेंस बेहतर हो, जिससे शहर में चलाना आसान और स्मूद हो जाए। 6-स्पीड गियरबॉक्स और ड्यूल एग्जॉस्ट सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन अब राइडिंग एक्सपीरियंस ज्यादा कंट्रोल्ड और कंफर्टेबल महसूस होगा।

    चेसिस और डिजाइन में छोटे लेकिन अहम बदलाव-

    बाइक के चेसिस को भी थोड़ा मजबूत किया गया है, जिससे स्टेबिलिटी और हैंडलिंग में सुधार आता है। इसके अलावा बाइक का वजन करीब 8 किलो कम किया गया है, जिससे यह अब पहले से हल्की और ज्यादा मैनेजेबल हो गई है।

    सीट हाइट 813 mm कर दी गई है, जो लंबी राइड्स के लिए बेहतर सपोर्ट देती है। व्हील सेटअप में 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील का कॉम्बिनेशन बरकरार रखा गया है, जो स्क्रैम्बलर स्टाइल को बनाए रखता है। डिजाइन की बात करें, तो बाइक में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसका रेट्रो लुक, हाई-माउंटेड एग्जॉस्ट और अप-राइट स्टांस पहले जैसा ही है, लेकिन नए कलर ऑप्शन इसे फ्रेश फील देते हैं।

    फीचर्स सिंपल, फोकस राइडिंग पर-

    आजकल जहां बाइक्स में ढेर सारे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए जा रहे हैं, वहीं Yezdi Scrambler को जानबूझकर सिंपल रखा गया है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल-चैनल ABS और बेसिक राइडर एड्स मिलते हैं। कंपनी का फोकस ज्यादा टेक्नोलॉजी देने के बजाय राइडिंग फील को बेहतर बनाने पर है।

    ये भी पढ़ें- Kia Sonet और Seltos समेत कई कारों पर मिल रहा ₹2.15 लाख तक का भारी डिस्काउंट

    मुकाबला और खरीदारों के लिए क्या मायने-

    इस प्राइस रेंज में यह बाइक Royal Enfield Scram 440 और Triumph Scrambler 400 X जैसी बाइक्स को टक्कर देती है।लेकिन इस बार Yezdi ने अलग रास्ता चुना है। कंपनी ने फीचर्स बढ़ाने के बजाय बेसिक चीजों जैसे इंजन, बैलेंस और राइड क्वालिटी पर काम किया है।

    ये भी पढ़ें- 13.69 लाख की Kia Sonet X-Line, क्या ये है पैसा वसूल? जानें टॉप वेरिएंट में क्या है खास

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।