31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है एकता दिवस, यहां जाने इतिहास और महत्व
भारत के पहले गृहमंत्री वल्लभभाई पटेल को स्वतंत्रता संग्राम और उससे आगे के संघर्ष के दौरान देश का नेतृत्व करने में उनके नेतृत्व कौशल के लिए सरदार की उपाधि दी गई थी।
31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है। भारत सरकार ने 2014 में घोषणा की थी 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाए।
Fill in some text
दरअसल सरदार वल्लभभाई पटेल ने ब्रिटिश आधिपत्य से मुक्त हुए 565 रियासतों में से लगभग हर एक को भारत संघ में शामिल होने के लिए राज़ी करने की उपलब्धि हासिल की थी।
इसके साथ ही स्वतंत्र देश की राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए सरदार पटेल को भारत का लोह पुरुष की उपाधि मिली थी।
भारत के अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।