सुरक्षित शहरों की बात की जाए, तो इसमें सबसे पहले स्थान पर कोलकाता है, कोलकाता 2022 में प्रति लाख पर 78.2 संज्ञेय अपराध के मामले दर्ज किए गए।
भारत में दूसरे सबसे सुरक्षित शहर के रूप में चेन्नई को रखा गया है, इसमें 2022 में प्रति लाख लोगों पर संज्ञेय अपराध के 173.5 मामले दर्ज किए गए थे।
तीसरे स्थान पर तमिलनाडु का कोयंबटूर है, यहां पर 2022 में प्रति लाख लोगों पर संज्ञान अपराध के 211.2 मामले दर्ज किए गए।
चौथे शहर की बात की जाए तो इसमें अहमदाबाद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए सूरत में 2022 में प्रति लाख लोगों पर संज्ञेय अपराध के लगभग 215.3 मामले दर्ज किए गए थे।
वही पाचवे नंबर पर पुणे में मुंबई की तुलना में 2022 में प्रति लाख लोगों पर संज्ञेय अपराध के 219.3 मामले दर्ज किए गए।