फरीदाबाद में यहां मौजूद है मिनी लद्दाख

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सिरोही गांव में बल्लभगढ़ सोहाना रोड पर पानीकोट झील मौजूद है, यह पानीकोट झील छोटी-छोटी पहाड़ियों से घिरा हुआ है।

इसे मिनी लद्दाख के नाम से जाना जाता है। यह पानीकोट झील हरियाणा में बल्लभगढ़ सोहाना राजमार्ग से कुछ ही दूरी पर मौजूद है।

इस झील में पानी काफी प्राचीन है, हालांकि पर्यटक गतिविधि की वजह से यहां पानी थोड़ा कम साफ दिखेगा, लेकिन यहां पर पानी शांत है और धूल के तलझट नीचे बैठ जाते हैं।

इसके बाद पानी एकदम साफ नजर आता है, यह झील पहाड़ियों से घिरे होने की वजह से यहां पर पार्किंग की सुविधा मिलना थोड़ा मुश्किल है।

अगर आपके पास गाड़ी है तो आपको उसे कहीं बाहर ही खड़ा करना होगा, क्योंकि झील तक बना हुआ रास्ता सही नहीं है।

यहां आस-पास कोई दुकान या फिर कैफे भी मिलना मुश्किल है, आप अगर यहां घूमने जाए तो आप खाना साथ लेकर जा सकते हैं।