एशियन जायंट हॉर्नेट दुनिया का सबसे बड़ा हॉर्नेट, इसका डंक बेहद ज़हरीला होता है। जहर शरीर के टिश्यू और नर्व सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। एक साथ कई डंक जानलेवा हो सकते हैं।
बुलेट एंट (Bullet Ant) इस चींटी का डंक कीड़ों में सबसे दर्दनाक माना जाता है। तेज जलन, सूजन और कई बार अस्थायी लकवा तक हो सकता है। दर्द घंटों या दिनों तक रहता है।
एनोफिलीज मच्छर इंसानों की सबसे ज्यादा मौतें मच्छरों की वजह से होती हैं। मलेरिया, डेंगू, जीका जैसी घातक बीमारियां फैलाता है। एक छोटा सा काटा जानलेवा बन सकता है।
किसिंग बग (Kissing Bug) यह कीड़ा चागास डिजीज फैलाता है। यह बीमारी दिल और पाचन तंत्र को धीरे-धीरे खराब कर सकती है। समय पर इलाज न हो तो जान का खतरा।
त्सेत्से मक्खी (Tsetse Fly) अफ्रीका में पाई जाने वाली यह मक्खी स्लीपिंग सिकनेस फैलाती है। संक्रमण दिमाग तक पहुंच सकता है। इलाज न मिलने पर कोमा और मौत संभव।
अफ्रीकनाइज्ड हनी बी ये मधुमक्खियां बेहद आक्रामक होती हैं। झुंड में हमला करती हैं। सैकड़ों डंक से एलर्जी, अंगों को नुकसान और दम घुटने तक का खतरा।