माला जप तभी फलदायी होता है जब सही समय, सही विधि और एकाग्र मन हो। शास्त्रों में इसके लिए कुछ विशेष समय बताए गए हैं।
ब्रह्म मुहूर्त क्यों है श्रेष्ठ?
ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 4 से 6 बजे का समय। इस समय वातावरण शांत होता है और मन सबसे अधिक एकाग्र रहता है।
ब्रह्म मुहूर्त का लाभ
इस समय किया गया जप मन को स्थिर करता है, साधना को गहरा बनाता है जप का फल कई गुना बढ़ा देता है।
संध्या काल भी है शुभ
सूर्यास्त के समय माला जप करना भी उत्तम माना गया है। दिनभर की थकान के बाद यह समय मन को शांति देता है।
शांत वातावरण का महत्व
माला जप हमेशा, शांत जगह पर करें, मोबाइल और शोर से दूर रहें और किसी बाधा से बचें।
सबसे अच्छा समय कौन सा?
सबसे अच्छा समय वही है, जब आप बिना बाधा और पूरे मन से जप कर सकें।
वास्तु के अनुसार घर में कौन-से पौधे नहीं लगाने चाहिए