घर में ये पौधे लाने से पहले सोचें! वास्तु के अनुसार कुछ पौधे सुख-समृद्धि रोक सकते हैं, हरियाली होनी चाहिए, लेकिन सही ऊर्जा के साथ।

             कैक्टस और बोन्साई कैक्टस: नुकीली ऊर्जा का प्रतीक, वास्तु के अनुसार कैक्टस नकारात्मकता और तनाव बढ़ा सकता है। इसे घर के अंदर रखने से रिश्तों में खटास आ सकती है। बोन्साई: बोन्साई सीमित विकास का प्रतीक माना जाता है, जो तरक्की और प्रगति को रोकने का संकेत देता है।

      सूखे और मुरझाए पौधे सूखे फूल और पत्ते क्यों अशुभ माने जाते हैं? वास्तु में इन्हें “मृत ऊर्जा” का प्रतीक कहा गया है। ऐसे पौधे घर की सकारात्मक ऊर्जा को कमजोर करते हैं।

            कपास का पौधा कपास का पौधा कुछ परंपराओं में इसे मृत्यु संस्कारों से जोड़ा जाता है, इसलिए घर के पास लगाना उचित नहीं माना जाता।

            मेहंदी का पौधा इसे दुख और विदाई से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए घर के अंदर रखने से बचने की सलाह दी जाती है।

              पीपल का पेड़ पीपल बहुत पवित्र है, लेकिन घर के लिए नहीं। वास्तु मानता है, कि पीपल की ऊर्जा बहुत शक्तिशाली होती है, जो बंद स्थानों में असंतुलन पैदा कर सकती है।