Chanakya Niti: अमीर बनना चाहते हैं तो आज से ही छोड़ दे यह तीन आदतें

आचार्य चाणक्य को नीतिशास्त्र और अर्थशास्त्र का जनक कहा जाता है, उनकी पुस्तक चाणक्य नीति के अनुसार, उन्होंने मानव अस्तित्व को सफल और सरल बनाने से जुड़े कई विषयों पर प्रकाश डाला है।

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है, कि जो पुरुष स्त्रियों का अनादर करते हैं उनके घर में देवी लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती। इसीलिए हमेशा आपको महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

आचार्य चाणक्य के अनुसार, अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल भी व्यक्ति को धनवान बनने से रोकता है। अहंकार और बेईमानी दो ऐसी आदतें हैं जो इंसान को बर्बाद कर सकती हैं।

कई लोगों की आदत होती है रसोई घर के बर्तनों को रसोई में इधर-उधर रखने की खासकर रात के समय। आचार्य चाणक्य के मुताबिक यह व्यवहार भी कई समस्याओं का कारण बन सकता है, इसीलिए इस आदत को भी अभी छोड़ दें।